ये तो सच में बेवफा निकली सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा से था शादी के पहले से अफेयर, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sonam Raghuwanshi, Raja Raghuvanshi (Meghalaya Couple): मेघालय में इंदौर के लापता कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 29 साल के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कई मोड़ सामने आ रहे हैं। राजा रघुवंशी की लापता पत्नी 27 वर्षीय सोनम को आज सोमवार 09 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर नंदगंज में एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का शादी से पहले ही किसी राज कुशवाहा नाम के शख्स से अफेयर था। (हालांकि वनइंडिया हिंदी इसका दावा नहीं करता है) अब इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि 'ये सोनम तो सच में बेवफा निकली है।'

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शादी के बाद 20 मई 2025 को हनीमून मनाने मेघालय गए थे। इसके बाद सबसे पहले ये खबर आई कि ये 23 मई 2025 को लापता हो गए थे। लापता होने से एक दिन पहले कपल मेघालय के नोंग्रियाट पहुंचे थे और उन्हें आखिरी बार पारा होमस्टे से चेकआउट करते हुए देखा गया था। ठीक इसके 11 दिन बाद 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स में वेइसाडोंग फॉल्स के लगभग 150 फीट गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला। लेकिन सोनम का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। राजा का शव 4 जून 2025 को मेघालय से उनके घर पहुंचा था। अब जब सोनम की गिरफ्तारी हो गई है...तो मामले में कई केस सामने आएंगे।

Sonam Raghuwanshi Raja Raghuvanshi

दावा: सोनम रघुवंशी ने पति राजा की सुपारी देकर कराई थी हत्या!

इस मामले में अब तक 2 आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो अभी फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवाई थी।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि "सिर्फ 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को राजा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम ने सरेंडर कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है।''

सोनम रघुवंशी के पिता का दावा: 'मेरी बेटी बेगुनाह है, पुलिस ने कहानी बनाई है', CBI जांच की मांग

मेघालय में पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में फंसी सोनम रघुवंशी को लेकर उसके पिता देवी सिंह ने बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में देवी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है और वह ऐसी कोई हरकत नहीं कर सकती। उन्होंने मेघालय पुलिस पर झूठ फैलाने और मनगढ़ंत कहानी गढ़ने का आरोप लगाया है।

देवी सिंह ने बताया,

"सोनम और राजा की शादी दोनों परिवारों और बच्चों की रजामंदी से हुई थी। हमारी बेटी ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे उस पर शक हो। पहले दिन से मेघालय सरकार सच नहीं बोल रही है। उन्हें सामने आकर यह बताना चाहिए कि किन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि,

"सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से खुद फोन करके परिवार से संपर्क में आई थी। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे वहां से लेकर गई। आज तक मेरी सोनम से कोई बात नहीं हो पाई है।"

CBI जांच की मांग

देवी सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले की CBI जांच की अपील करते हुए कहा, "अगर सोनम ने वाकई कुछ गलत किया होता तो वो अपने पति के साथ घूमने क्यों जाती? ये पूरी साजिश मेघालय पुलिस की गढ़ी हुई लगती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+