MP Assembly Election 2023: बेटे कार्तिकेय ने बताया सीएम शिवराज सिंह चौहान को महिला द्वारा दी गई अंगूठी का राज
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल सीट माने जाने वाली बुधनी विधानसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। दरअसल, कांग्रेस ने इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ स्थानीय नेता और एक्टर विक्रम मस्ताल को प्रत्याशी बनाया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिक सिंह चौहान पिता के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए है। पिता की तरह ही बेटे कार्तिक सिंह चौहान का व्यवहार सरल और सहज है। कार्तिक ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शिवराज सिंह चौहान नाम से बढ़कर एक सोच बन चुके हैं प्रदेश की जनता के जहन में बसे हुए हैं। लोगों के दिल के सिंहासन में एक ही व्यक्ति है, वह है शिवराज सिंह चौहान।

अंगूठी के बारे में दी जानकारी
कार्तिकेय सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलकनपुर में जिस महिला ने उनके पिता को अंगूठी दी थी। उनकी फूल की छोटी सी दुकान है। खास बात यह है कि उन्होंने मेरे पिता के लिए अपने बचत के पैसों से भी अंगूठी खरीदी थी। जब सामने आई और अंगूठी देने की बात की तो पिताजी अम्मा जी और मुझे भी लगा कि उस बुआ के लिए यह अंगूठी अमूल्य है। यह पवित्रता का भाव था। यह सगे रिश्ते से भी बढ़कर रिश्ता है। वैसे तो मेरे पिताजी की एक बहन है। लेकिन अब प्रदेश की ढाई करोड़ महिलाएं उनकी बहन है और इसी नाते इतनी मेरी बुआ है।
विक्रम मस्ताल से कितनी चुनौती
कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस के स्थानीय नेता विक्रम मस्ताल को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कहा कि बुधनी में किसी का वोटर आईडी बना है इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें जनता यह मान ले कि वह यहां के ही है। उनके यहां आना 4 महीने पहले हुआ है इससे पहले मैं मुंबई भोपाल में रहते थे। उनके यहां पर रहना ना के बराबर है इसलिए कहना कि वह बुधनी के हैं तो मैं इसे उचित नहीं मानता।
कहीं करने सवाल पर कार्तिक सिंह चौहान ने कहा कि मैं अकेला लॉ का स्टूडेंट नहीं हूं जो भाजपा की विचारधारा से प्रभावित हूं मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि जिस विचारधारा पर में विश्वास कर रहा हूं उसका नेतृत्व देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मेरे पिता शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। जब ऐसे नेता हमारे सामने हो तो पीछे रहकर काम करने में आनंद ही आता है इस आनंद के लिए हम सब काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications