जैन संत के आगमन पर उमड़ी लोगों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

बंडा। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 75 हजार तक पहुंच गया है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां अब तक इस वायरस के 3,986 मामले सामने आएं है और 225 लोगों को इस वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

Social Distancing rules violation in Banda Madhya Pradesh on arrival of jain monk

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन-3.0 लागू है। सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है, मगर मध्य प्रदेश के बंडा से बुधवार को जो तस्वीर सामने आई है। उसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। यहां पर एक जैन संत के आगमन पर सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर लोगों की भीड़ उमड़ी है।

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के हवाले तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें हजारों की संख्‍या में पुरुषों और महिलाओं को संत प्रमाणसागर और उनके शिष्‍यों के आसपास देखा जा सकता है। इस मामले में सागर के एएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मामले की जांच और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सोशल डिस्‍टेंसिंग के प्रोटोकाल और धारा 144 के आदेशों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है।बता दें कि सागर जिले में अब तक कोविड-19 के 10 मामले सामने आ चुके हैं और एक शख्‍स की मौत इस वायरस से हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+