Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पन्ना में विपक्षी गठबंधन का जमकर उड़ाया मजाक, कहा- विपक्ष को लगाना है इंजेक्शन

पन्ना में खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक बार फिर इंजेक्शन लगाना है और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

चुनावी सभा से पहले स्मृति ईरानी ने पन्ना में रोड शो भी किया। जिसमें जमकर भीड़ उमड़ी। इस रोड शो में मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

Smriti Irani mocked the opposition alliance in Panna said- Opposition has to be injected VD Sharma

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि विरोधी पार्टी ने हथियार डालकर, टिकट बदलकर भाजपा की जीत का संकेत दे दिया है।

Recommended Video

    स्मृति ईरानी ने पन्ना में विपक्षी गठबंधन का जमकर उड़ाया मजाक, कहा- विपक्ष को लगाना है इंजेक्शन

    उन्होंने कहा कि मैं पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को उनकी जीत की अग्रिम बधाई दे रही हूं और यह कोई दुस्साहस या अहंकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सेवा को देखा, जाना, परखा और फिर से हम पर विश्वास किया। यह मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। आज मैं इसी ताकत को नमन करने आई हूं।

    Smriti Irani mocked the opposition alliance in Panna said- Opposition has to be injected VD Sharma

    ईरानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का सबसे पहला संकेत यह है कि उन्होंने हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। दूसरा संकेत यह है कि विधानसभा चुनाव में जो दल एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे, वो सीटों का तालमेल कर रहे हैं।

    विपक्ष को इंजेक्शन लगाना है, मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है

    ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसके कभी सिर्फ दो सांसद हुआ करते थे, आज उसका कार्यकर्ता अबकी बार 400 पार का नारा लगाने की क्षमता रखता है। सिर ऊंचा करके विनम्रता के भाव के साथ वोट मांगता है। उन्होंने कहा कि मैं जनता से यह कहना चाहती हूं कि सपा को वोट देना मतलब उन ताकतों को वोट देना है, जो देश के टुकड़े करना चाहती हैं। इसका मतलब उन्हें वोट देना है, जो देश की तिजौरी को लूट चुके हैं और आज भी जिनकी नजर तिजौरी पर है। हमें जनता को बताना है कि कोविड संकट के समय जब हर तरफ मौत मंडरा रही थी और सारे विरोधी दलों के लोग भाग गए थे, तब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव जाकर सैनिटाइजर और मास्क बांट रहा था। हर गली में भूखे को खाना खिला रहा था। उस संकट के दौर में इतना विश्वास सिर्फ मोदी जी के मन में ही था कि हम वैक्सीन बनाएंगे, हर हिंदुस्तानी तक पहुंचाएंगे और विदेशों में भी हिंदुस्तानी वेक्सीन का जौहर दिखाएंगे। उस समय कांग्रेस और सपा के लोग वेक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, जनता को वेक्सीन लगवाने से रोक रहे थे।

    Smriti Irani mocked the opposition alliance in Panna said- Opposition has to be injected VD Sharma

    अगर लुटेरों के हाथ में बागडोर होती, तो क्या हर गरीब को मुफ्त राशन मिलता?

    ईरानी ने कहा कि जब आप जनता से आशीर्वाद मांगने जाएं, तो उनसे यह पूछें कि अगर मोदी जी देश के प्रधानसेवक नहीं होते और देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होती, तो क्या गरीबों तक मुफ्त राशन पहुंच पाता? अगर मोदी जी नहीं होते, तो क्या हर गरीब का बैंक का खाता खुलता? अगर PM नरेंद्र मोदी नहीं होते, तो क्या भव्य राम मंदिर का निर्माण हो पाता? देश की सुरक्षा, महिलाओं का उत्थान, युवा शक्ति को उज्जवल भविष्य और भारत को विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को वोट दें।

    कांग्रेस की राजनीति की इतनी दुर्गति हो गई है कि वो चुनाव जीतने के लिए आतंकवादी संगठनों से समर्थन मांग रही है। ये वो लोग जो कहते थे कि धारा 370 हटेगी, तो देश टूट जाएगा। ये वो लोग हैं, जो हमारी सेना के शौर्य के प्रमाण मांगते हैं। ये वो लोग हैं जो सत्ता के लिए देशवासियों को यह धमकी देते हैं कि अगर मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बन गए, तो देश में आग लग जाएगी। मैं राहुल गांधी से यह कहना चाहती हूं कि कान खोलकर सुन लो, इस देश को पहले गोरों ने ललकारा था, देश ने उन्हें धूल चटा दी। जिस दुश्मन ने देश को ललकारा, उसे इस देश ने धूल चटा दी। अगर तुमने इस देश को ललकारा, तो देश तुम्हें छोड़ेगा नहीं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+