धीमी वोटिंग के बावजूद MP में 72 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, सबसे कम भिंड में और सबसे अधिक 85.49% सैलाना में
MP ASSEMBLY ELECTION 2023- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्र्देश के मतदाताओं ने मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 71.16 प्रतिशत मतदान किया है । यह अनुमानित आंकड़ा है अंतिम नहीं। सबसे अधिक 85. 49 प्रतिशत वोट रतलाम जिले के सैलाना - 221 ,विधानसभा क्षेत्र में में डाले गए हैं। सबसे कम भिंड -10, विधानसभा क्षेत्र में 50. 41 फीसदी के लगभग मतदान हुआ ।
यह आंकड़ा अनुमानित है इसी के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 85. 49 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। यह मतदान 230 विधानसभा क्षेत्र में से सर्वाधिक मतदान के रूप में देखा गया है। आंकड़े बताते हैं की सैलाना में सबसे ज्यादा मतदान 2018 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ था सबसे ज्यादा मतदान सैलाना में 88.10% मतदान 2018 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ था।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शाम 5:00 बजे तक 71.30 मतदान हो चुका था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए ये चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से काम नहीं है।
यदि बात सबसे कम मतदान विधानसभा क्षेत्र की करें तो भिंड -10, विधानसभा क्षेत्र में 50. 41 के लगभग मतदान हुआ है यह मतदान सबसे कम बताया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश द्वारा जारी यह अनुमानित आंकड़े हैं अंतिम नहीं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा इस चुनाव में रियल टाइम आंकड़े जारी करने के लिए एनकॉर सिस्टम को अपनाया गया है उसी से यह आंकड़े प्राप्त किए हैं।
प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया। जिले कुल 73.10% मतदान हुआ। जिसमें विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में 64.05%, थांदला में 81.47% और पेटलावद में 75.23% मतदान हुआ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ के बूथ क्रमांक 93 में मतदान किया। झाबुआ में मतदान के दौरान आदिवासी वेश भूषा में तीन युवतियां मतदान केंद्र पहुंची। युवती अन्नू भाबोर ने आमजन से अनुरोध किया की देश के निर्माण में अपना मतदान अवश्य करें।
इंदौर ने बनाया वोटिंग में भी नया रिकॉर्ड, शाम पांच बजे तक 64.95 प्रतिशत हुई वोटिंग
देपालपुर- 75.30 प्रतिशत
महू- 70.54 प्रतिशत
इंदौर 1- 62.30 प्रतिशत
इंदौर 2- 60 प्रतिशत
इंदौर 3- 63.56 प्रतिशत
इंदौर 4- 61.30 प्रतिशत
इंदौर 5 - 60.45 प्रतिशत
राऊ- 64.39 प्रतिशत
सांवेर- 70.10 प्रतिशत
बैतूल की पांचों विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक हुआ 63.66 प्रतिशत मतदान
आमला- 63.41 प्रतिशत
बैतूल- 64.37 प्रतिशत
भैसदेही- 60 प्रतिशत
घोड़ाडोंगरी- 62.64 प्रतिशत
मुलताई- 68.45 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications