सिंगरौली: सीबीआई की कार्रवाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, एनसीएल के दो अधिकारियों और सप्लायर के ठिकानों पर छापा

MP news: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने एक बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के दो वरिष्ठ अधिकारियों और एक सप्लायर के ठिकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में सीबीआई ने अब तक 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने जबलपुर से आकर सुबह इस छापेमारी की शुरुआत की, जो अभी भी जारी है। टीम की ओर से इस छापे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Singrauli Rs 4 crore cash recovered in CBI action raid on the premises of two NCL officials

सीबीआई की टीम में करीब 22 सदस्य शामिल हैं, और तीन अलग-अलग टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने एनसीएल के सीएमडी बी साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास पर भी दबिश दी और पूछताछ की। इसके अलावा, एनसीएल के सुरक्षा विभाग में पदस्थ सीनियर ऑफिसर बीके सिंह के ठिकाने और एनसीएल के सप्लायर रवि सिंह के घर पर भी कार्रवाई की गई है।

हालांकि, अभी तक सप्लायर रवि सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस मामले में चल रही जांच ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

रवि सिंह के ठिकाने से बरामद हुए डेढ़ करोड़ रुपए नकद

बता दे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सप्लायर रवि सिंह के आवास से डेढ़ करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने रवि सिंह को गिरफ्तार कर सिंगरौली कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, हालांकि इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की कार्रवाई के दौरान रवि सिंह ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

रवि सिंह एनसीएल का प्रमुख सप्लायर है और कंपनी को महंगी मशीनों तथा उनके पार्ट्स की आपूर्ति करता है। इस छापेमारी ने सिंगरौली में हलचल मचा दी है और एनसीएल के आपूर्ति प्रबंधन की जांच को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+