Singrauli News: बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की जन्मदिन के दिन मौत, 6 घंटे चला रेस्क्यू लेकिन नहीं बची जान
Singrauli News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची को बचाया नहीं जा सका। करीब 6 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बोरवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव के रहने वाले रामप्रकाश शाह की 3 वर्षीय मासूम सौम्या शाह का सोमवार को जन्मदिन था। परिवार के लोग साम के वक्त का इंतजार कर रहे थे। जन्मदिन के केक काटने का, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सौम्या शाह करीब चार बजे के वक्त अपने पापा के साथ खेत में चली गई थी। पापा उसके खेत में कुछ काम करने लगे उसी दौरान सौम्या खेलते 100 फिट गहरे बोरवेल के गड्डे में जा गिरी, बच्ची के रोने चीखने की आवाज सुनकर उसके पापा दौड़े, गड्डे में भी कूदे,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, बच्ची करीब 100 फिट गहरे बोरवेल के गड्डे में गिर गई थी, उसके बाद पिता ने पुलिस को जानकारी दी थी।
मौके पर पहुंची जिला प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से बोरवेल के पैरेलल खुदाई की। मौके पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और एसपी निवेदिता गुप्ता भी मौजूद रहीं।
करीब 6 घंटे तक बच्ची को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया, 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
अपने जन्मदिन पर बोरवेल में गिरी बच्ची
सोमवार यानी 29 जुलाई को मासूम सौम्या का जन्मदिन था.साम के वक्त केक काटने का इंतजार था। लेकीन ठीक जन्मदिन का केक काटने से दो घंटे पहले सौम्या अपने पापा के साथ खेत में चली गई, खेलते 2 अचानक वह 100 फिट गहरे पानी के बोरवेल में जा गिरी, और उसकी मौत हो गई, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई है। पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया, एक छोटी सी लापरवाही की वजह से सौम्या की जान चली गई।
सीएम ने मामले पर जताया दुःख
वहीं इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी दुःख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications