MP News: एमपी में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा, मोहन सरकार के मंत्री के चढ़ाए आभूषण चुरा ले गए चोर

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से चोरी का मामला सामने आया है। विजयपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर पर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने साढ़े 5 किलो चांदी के आभूषण पार किए हैं। सवा 5 किलो वजन के गहनों को वन व पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने चढ़ाया था।

मुख्य बात यह है कि मंदिर पर तैनात एसएएफ के तीन पुलिस कर्मियों के वहां मौजूद होने के बाद भी चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी 4 दिन पहले ही खराब हुए थे, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sheopur Chhimchhima Hanuman Temple theft

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छिमछिमा हनुमान मंदिर में पीछे से दाखिल होकर हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़े गहने और मंदिर में लगे चांदी के छत्र को चोरी कर लिया।

बुधवार को सुबह होने के बाद जब मंदिर का पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो देखकर दंग रह गया। जिसने वहां तैनात एसएएफ के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया है।

जैसे ही श्रद्धालुओं को मंदिर पर चोरी होने की जानकारी मिली, वैसे ही वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। जिसके बाद विजयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि चोरों का कोई सुराग लग सके।

मंदिर समिति के अध्यक्ष और श्रद्धालुओं ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस से मांग की है कि जिन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुई चांदी वापस लाई जाए।

इस बारे में विजयपुर एसडीओपी पीएन गोयल ने जानकारी दी की चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मंदिर पर पुलिस पार्टी और मैं खुद आ गया हूं तलाशी की जा रही है।

इस बारे में रामायण समिति, छिमछिमा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष रमेश तिवारी का कहना है कि, रात साढ़े 11 बजे तक सब कुछ ठीक था, इसके बाद सुबह साढ़े 5 बजे पूजा के लिए वहां पहुंचे तो गहने गायब थे। इस बारे में विजयपुर के श्रद्धालु विनोद शर्मा ने बताया कि निंदनीय घटना है। पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है छिमछिमा हनुमान मंदिर, यहां चोरी हो गई और पुलिस कुछ नहीं कर सकी‌। हमारी मांग है कि, चोरी की घटना जल्द ट्रेस की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+