'कांग्रेस के पास वोट बैंक है', एकतरफा जीत का इंतजार न करें कार्यकर्ता, शिवराज के बेटे का वीडियो वायरल

Vidisha Lok Sabha seat: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिकेय यह कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी कार्यकर्ता एकतरफा जीत की उम्मीद में नहीं बैठे रहे। कांग्रेस की रीड की हड्डी अब भी कायम है, उसका अपना वोट बैंक है, उसका वोट कहीं नहीं जा रहा।ऐसे में अपने लिए आत्मविश्वास का वातावरण हानिकारक है और होगा।

कार्तिकेय का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। वह बीजेपी कार्यकर्ताओं को अति उत्साह से बचने के लिए चेता रहे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे विदिशा लोकसभा सीट के साथ सीहोर में भी प्रचार करने पहुंचे थे।

Karthikeya s video goes viral Congress s vote bank

जानकारी अनुसार रविवार को कार्तिकेय सीहोर जिले के लालकुई में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय बातें कही। कार्तिकेय चौहान ने रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए यह बयान दिया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यही वजह है कि उनके बेटे कार्तिक चुनाव प्रचार पर निकले हुए हैं।

अपने संबोधन में कार्तिकेय यह कहते नजर आ रहे हैं कि मध्य प्रदेश में 51 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग नहीं हो रही है। बिहार और अन्य राज्यों की बात करें तो वहां और कम मतदान हो रहा है। ऐसे में हमको अति आत्मविश्वास में नहीं आना है। जब आदरणीय सुषमा बुआ जी चुनाव लड़ी थीं तब सामने वाले उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था। उस दौरान केवल 45 फीसदी वोटिंग हुई थी, तब भी लगा था कि साफ जीत रहे हैं। अब ऐसा ना हो कि हम आप अति आत्मविश्वास से भरे रहें और 60 से 65 फीसदी के करीब ही वोटिंग हो।

कार्तिकेय सिंह चौहान ने पहले चरण के चुनाव में वोटिंग परसेंटेज को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने देखा है कि प्रदेश में पहले चरण के दौरान औसतन 53 फीसदी वोटिंग हुई है। ऐसे में हम कहीं अति आत्मविश्वास में यह सोचकर ना बैठ जाएं कि अपने नेता तो जीत ही रहे हैं, अपन को क्या करना, अपन तो घर बैठ भी जाएं तो भी साहब लाखों से जीत जाएंगे। पता चला कि अपने यहां भी 60 प्रतिशत ही वोटिंग हुई है। आज के दौर में यदि कोई किसी को सबसे कीमती चीज कोई दे सकता है तो वह है समय।

विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। शिवराज सिंह चौहान लंबे समय के बाद लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान 5 बार सांसद रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+