शिवराज सिंह ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ CM पद के लिए मनोनीत किए जाने पर दी बधाई

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम पद के लिए मनोनीत किए जाने पर विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) को शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सीएम साय के नेतृत्व वाली सरकार छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्‍याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम को लेकर रविवार (11 दिसंबर) को सस्पेंस आज खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सीएम पद की मुहर लग गई। विधायक दल की बैठक को लेकर रिपोर्ट्स की मुताबिक बैठक में सभी विधायकों ने विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति जताई। खुद रमन सिंह ने भी साय का खुलकर समर्थन किया।

Shivraj Singh Chouhan 600.jpg

बता दें कि विष्णुदेव साय प्रदेश की राजनीति में बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। वह कुनकुरी से विधायक हैं। साय रायगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं। साय का नाम सीएम पद के लिए फाइनल होने पर शिवराज सिंह से बधाई दी है।

एक्स पर एक पोस्ट में शिवराज सिंह ने लिखा, "विष्णुदेव साय जी को भाजपा विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास तथा जनकल्‍याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्‍थापित करेगा।"

छत्तीसगढ़ पहले आदिवासी सीएम साय
भाजपा के विधायक दल की बैठक में सीएम पद के नामित किए जाने वाले विष्णुदेव साय पहले आदिवासी सीएम चेहरा हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ में सीएम बनने वाले पहले आदिवासी नेता हैं। बता दें कि राज्य में 32 प्रतिशत आदिवासी समाज की है। विधानसभा में भी 29 सीट एसटी के लिए आरक्षित है। राज्य के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों को आदिवासियों का भरोसा जितना जरूरी होता है। ऐसे में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का पहला आदिवासी मुख्यमंत्री घोषित किया है। इससे पहले साल 2000 में राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया था। जिनको आदिवासी माना जाता है। लेकिन इनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में विष्णुदेव साय राज्य के पहले आधिकारिक आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+