जिन बहनों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उनको फ्री में दिया जाएगा प्लॉट: CM शिवराज सिंह चौहान
CM Shivraj Singh Chauhan news: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेरी जिन बहनों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उनको फ्री में प्लॉट दिया जाएगा।
बता दे राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में महिलाओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम शिवराज ने कहा कि मेरी बहनों और बेटियों, हम ये भी फैसला कर रहे हैं। सरकारी पदों में भी कई पद ऐसे होते हैं, जिन पर सरकार नियुक्तियां करती हैं, उन पदों पर अब कम से कम 35% नियुक्तियां बेटियों-महिलाओं की होगी।

इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घरेलू उपयोग होने वाली बिजली और रसोई गैस सिलेंडर को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि सावन के महीने में लाडली बहना महिलाओं को 450 रुपए का गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे इसकी परमानेंट व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि
मेरी बहनों, आज मैं फैसला करता हूं कि बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी। गरीब बहन का बिल हर महीने ₹100 आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।
बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना सम्मेलन में बहनों को राखी का तोहफा देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 250 रुपये का अंतरण किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि मेरी बहनों, अक्टूबर से आपके खाते में ₹1250 डाले जाएंगे।
सीएम ने गाया गाना
सीएम शिवराज ने कहा कि बहनों, मेरी आंखों में तब आंसू आ जाते हैं। जब मैं देखता हूं कि कई बहनों ने लाड़ली बहना योजना के पैसों से अपनी नई जिंदगी शुरू की। इस दौरान सीएम शिवराज ने एक गाना भी गुनगुनाया उन्होंने गाना गाते हुए कहा कि देख सकता हूं मैं कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए। कर भरोसा बहन, भाई की बात पर, हाथ रख दे यकीं से मेरे हाथ पर। मुस्करा दे जरा यूं ही रोते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता तुझे रोते हुए।












Click it and Unblock the Notifications