भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने जनता से मांगा आशीर्वाद, कहा- 'जिंदगी बदलने का BJP ने किया काम'

Shivraj Singh Chouhan ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचर की कमान संभाल ली है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा, रोड शो और रैलियां करने लगे हैं। गुरुवार को सीएम शिवराज ने रामेश्वर शर्मा के लिए चुनावी रैली को भोपाल में संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान सीएम शिवराज भावुक अंदाज में नजर आए और जनता से आशीर्वाद मांगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश के विकास को नई गति देने के साथ ही जनता की जिंदगी बदलने का काम भी किया है। मेरा प्रदेश की जनता से निवेदन है कि भाजपा को अपना आशीर्वाद दें ताकि हम और मजबूती से विकास कर सकें।

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वासियों तैयार रहना, हम फिर आ रहे हैं और भरपूर बहुमत के साथ आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। आप सभी लोग मेरे परिवार हैं। सीएम शिवराज ने रैली में मौजूद बहनों से सवाल भी पूछे।

आपको बताते चले कि इस बार के विधानसभा चुनाम में सीएम शिवराज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। सीएम ने अपनी चुनावी सभा में लोगों से भावुक अपील कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ने अपने गृह जिले सीहोर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जब मैं चला जाऊंगा बहुत याद आऊंगा।

तो वहीं, आज के अपना भाषण के दौरान सीएम शिवराज ने जनता से पूछा, आप इमानदारी से बताओं, आप हमारा परिवार है की नहीं?...इस पर जनता ने कहा परिवार हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बहनों से पूछा कि बताओ मैं मुख्यमंत्री लगता हूं या फिर भैया। वहीं, बेटे-बेटियों से पूछा बताओ में तुम्हारा क्या लगता हूं।

सीएम के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि कि भैया लगते हैं। वहीं, युवाओं ने उन्हें मामा कहकर संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोली है। जनता इस झूठ में नहीं आने वाली। सवा साल मध्यप्रदेश को बदहाल करने वाली, भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने वाली और प्रदेश को लूटने वाली कांग्रेस सत्ता में कभी वापिस नहीं आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+