कूनो नेशनल पार्क पहुंचे सीएम शिवराज सिंह, तैयारियों का लिया जायजा

अपने जन्मदिन के मौके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेगे कूनो नेशनल पार्क, नमीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे

श्योपुर, 11 सितंबर। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क आने वाले हैं। यहां वे नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को कूनो नेशनल पार्क पहुंचे। यहां उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    सीएम शिवराज पहुंचे कूनो नेशनल पार्क
    प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हो रही हैं विशेष तैयारियां

    प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हो रही हैं विशेष तैयारियां

    17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए कूनो नेशनल पार्क में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद रविवार को कूनो नेशनल पार्क पहुंचे थे।

    कूनो नेशनल पार्क में सीएम ने देखा चीतों का बाड़ा

    कूनो नेशनल पार्क में सीएम ने देखा चीतों का बाड़ा

    सीएम शिवराज सिंह चौहान कूनो नेशनल पार्क में की जा रही तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने नामीबिया से लाए जा रहे चीतों के लिए तैयार किए गए बाड़ों को देखा। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां फ्रंटलाइन वर्करों के साथ-साथ चीता मित्रों से भी बातचीत की।

    कराहल पहुंचकर सभा स्थल का लिया जायजा

    कराहल पहुंचकर सभा स्थल का लिया जायजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कराहल पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। कराहल में मोदी की सभा के लिए भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान कराहल पहुंचे और यहां उन्होंने तैयारियों को देखा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कराहल में महिला स्व सहायता समूह से संवाद करेंगे।

    केंद्र और राज्य के अधिकारी जुटे हैं तैयारियों में

    केंद्र और राज्य के अधिकारी जुटे हैं तैयारियों में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूनो नेशनल पार्क आगमन को लेकर इस वक्त कूनो नेशनल पार्क में राज्य और केंद्र के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यहां हेलीपैड बनाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अलावा केंद्र और राज्य के मंत्री भी कूनो नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव भी कूनो नेशनल पर पहुंचे थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह पहले से ही कूनो नेशनल पार्क में डेरा जमाए हुए हैं।

    17 सितंबर का है सभी को बेसब्री से इंतजार

    17 सितंबर का है सभी को बेसब्री से इंतजार

    17 सितंबर के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चाहे जनता हो या बीजेपी कार्यकर्ता, नेता हो या अधिकारी, सभी 17 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 17 सितंबर को न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में पहुंचेंगे बल्कि वे नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। यह दोहरी खुशी यहां के लोगों को काफी उत्साहित किए हुए है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+