मध्य प्रदेश: किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एप, मिलेंगी ये सुविधाएं
भोपाल। MP Kisan App किसान आंदोलन के बीच तमाम राज्य सरकारें किसानों के हित में धड़ाधड़ फैसले ले रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक एप लॉन्च किया है, जिसमें किसानों से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध होगी। एमपी किसान एप (MP Kisan App) को मध्य प्रदेश आईटी विभाग के द्वारा तैयार किया गया है। इस एप को कृषि विभाग के लिए बनाया गया है।

एप में किसानों में मिलेंगी ये सुविधाएं
- इस एप में किसानों से संबंधित हर वो सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए उसे मंडियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस एप में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ई-उपार्जन संबंधी आवेदन करने की सुविधा दी गई है।
- साथ ही इस एप के जरिए किसान खेती-किसानी संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते है। साथ ही किसानों को अन्य सुविधाएं भी इस एप के माध्यम से प्राप्त होंगी।
- इस एप में फसल गिरदावरी किसानों द्वारा उगाई गई फसलों को भू-अभिलेख में दर्ज करने की प्रक्रिया है, जो वर्ष में न्यूनतम दो बार खरीफ एवं रबी में की जाती है
- एमपी किसान एप के जरिए बोई हुई फसल भू-अभिलेख में स्व-घोषणा के माध्यम में दर्ज की जा सकती है। किसानों के लिए आदान उपलब्धता एवं नजदीकी वितरकों की जानकारी भी इस एप में है।
- साथ ही एप के माध्यम से सीमांकन एवं स्थल का नक्शा जीपीएस के माध्यम से भी स्थल को रेखांकित कर सकते हैं। यह एप पटवारी, राजस्व निरीक्षक, एवं राजस्व अधिकारियों के लिए बहुत उपयोगी होगा।












Click it and Unblock the Notifications