MP News: शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना से किया संवाद, कही ये बड़ी बात
MP में 'गांव चलो अभियान' के तहत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई में आयोजित 'महिला संवाद कार्यक्रम' में सहभागिता कर बहनों से चर्चा की है।साथ ही विभिन्न योजनाओं की हितग्राही बहनों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, 'गांव चलो अभियान' के अंतर्गत सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई में आया हूं। यहां बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यों की चर्चा सहित अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों तथा बहनों के साथ संवाद किया। साथ ही नव मतदाताओं से भी चर्चा की है।

लाड़ली बहना को किया संबोधित
शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना को संबोधित करते हुए कहा की, हर लाड़ली बहना लखपति बहना बने, यह मेरा संकल्प है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मेरी बहनें सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जी सकें, इसके लिए हमने लाड़ली बहना योजना बनाई। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने दीवार लेखन अभियान के तहत दीवार पर कमल के फूल का निशाना बनाया। शिवराज सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में BJP नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।
चुनावी तैयारी में जुटी BJP
MP में इन दिनों BJP लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां BJP के दिग्गज नेता क्लस्टर प्रभारी और आब्जर्वर के रूप में अलग-अलग लोकसभा सीटों पर दम दिखा रहे हैं, और लगातार संगठन को मजबूती देते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में BJP की अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी है। वहीं BJP संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों के तहत BJP के नेता गांव और शहर की गलियां नाप रहे हैं।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: BJP की बैठक में कैलाश विजयवर्गीय का सुझाव, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ें शिवराज सिंह चौहान












Click it and Unblock the Notifications