Loksabha Election: BJP की बैठक में कैलाश विजयवर्गीय का सुझाव, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ें शिवराज सिंह चौहान
MP में इन दिनों BJP लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां BJP के दिग्गज नेता क्लस्टर प्रभारी और आब्जर्वर के रूप में अलग-अलग लोकसभा सीटों पर दम दिखा रहे हैं, और लगातार संगठन को मजबूती देते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में BJP की अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी है।
राजधानी भोपाल में BJP की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें CM डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान इस बैठक में अलग-अलग लोकसभा सीट को लेकर मंथन भी किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से कुछ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का चयन किया गया है, जहां अब नाम राजधानी दिल्ली भेजे जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BJP की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जैसे ही छिंदवाड़ा लोकसभा को लेकर चर्चा हुई, वैसे ही छिंदवाड़ा लोकसभा के ऑब्जर्वर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ने का सुझाव दे दिया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से दिए गए सुझाव को सुन बैठक में मौजूद तमाम दिग्गज नेता चौंक गए।
सूत्र बताते हैं कि, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया, तब किसी भी बड़े नेता ने बैठक में इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, लोकसभा चुनाव में BJP छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो राजधानी भोपाल में BJP की अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी है। राजधानी भोपाल में BJP की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई.
ये भी पढ़े- Loksabha Election: BJP का 'मिशन महाकौशल', अन्नू और शेखर के बाद अब इन नेताओं की दलबदल की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications