शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कुछ यूं कसा तंज, कहा- 'मैं विकास का नारियल लेकर चलता हूं, वे ताला लेकर...'

Shivraj Singh Chouhan: विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त मध्य प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक कटाक्ष, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'शिवराज अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं। जहां जाते हैं, किसी काम का शिलान्यास कर देते हैं।'पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'हां मैं नारियल लेकर चलता हूं... विकास का नारियल। मैं सिंचाई की योजनाएं स्वीकृत करता हूं तो नारिल फोड़ता हूं। मैं सड़कों की योजना बनाता हूं, शिलान्यास करता हूं तो नारियल फोड़ता हूं। मैं स्कूल बनाता हूं तो नारिल फोड़ता हूं। विकास की गंगा बहाता हूं मैं तो नारियल फोड़ता हूं। मैं नारियल लेकर चलता हूं और फोड़ता हूं।'

Shivraj Singh Chouhan

जनकल्याणा की योजनाएं बनाता हूं मैं...इसलिए नारियल फोड़ता हूं। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहना ने पूछा कि मैंने इतनी योजनाएं बनाई, कमलनाथ ने क्या बनाया? कहा कि मैं नारियल लेकर चलता हूं और वे (कमलनाथ) ताला लेकर चलते हैं। उनकी सरकार आने पर वे भाजपा की योजनाओं पर ताला लगा देते हैं।

इस दौरान सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर तंज करते हुए कहा कि सवा साल सरकार बनी तो बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के आहार अनुदान पर ताला डाल दिया। एक हजार रुपया बंद। ये मुख्यमंत्री बनें तो संबल योजना पर ताला डाल दिया, गरीबों के कल्याण की योजना, संबल पर ताला डाल दिया। संबल बंद। इनकी सरकार आई, इन्होंने मेरे बच्चों की साइकिल की योजना बंद करके ताला डाल दिया।

सीएम शिवराज ने बोलते हुए कहा कि लैपटॉप योजना बंद करके उसपर ताला डाल दिया। इन्होंने तो कन्या विवाह करके बेटियों को पैसा नहीं दिया और उनके भविष्य पर भी ताला डाल दिया। बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना बनाई वो योजना भी बंद करके, उस योजना पर भी ताला डाल दिया। मैं नारियल लेके चलता हूं , क्योंकि मैं विकास और जनकल्याण करता हूं। ये ताला लेके योजनाओं पर ताला लगाने का काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+