'हृदय आनंदित, कोई नहीं भूल सकता इस जीत को', भारत के 'विश्नविजेता' बनने पर बोले- शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल हुए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मौके पर अपनी खुशी और गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भारत के लिए एक अद्वितीय क्षण है, जो उसके नागरिकों के लिए हमेशा के लिए यादगार रहेगा।
पूरे मैच के दौरान सांसें ऊपर-नीचे होती रहीं। लेकिन हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत धैर्य का परिचय दिया और सफलतापूर्वक मैच को निकाला।

कप्तान रोहित शर्मा की लीडरशिप, विराट कोहली की यादगार पारी, सूर्य कुमार यादव का बेहतरीन कैच और हमारे सभी खिलाड़ियों के संयुक्त पराक्रम से 29 जून की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई। यह मैच प्रत्येक भारतवासी को सदैव याद रहेगा।
टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारत ने शनिवार रात के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में हुआ और भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिससे वे विरोधी टीम को 177 रनों का लक्ष्य दे दिया।
साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। इससे साथ ही, भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के इंतजार को खत्म किया। भारत की पिछली ICC टूर्नामेंट जीत 2013 में हुई थी।
भारत में टीम इंडिया की जीत पर खुशी का माहौल है, जहां भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक प्रदेशभर में उत्सव मनाए जा रहे हैं। देर रात, भारतीय टीम के प्रशंसक उत्साह और गर्व से भरे हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंडिया-इंडिया के नारे गूंज रहे थे।
जश्न में आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़े बजे। लोग एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications