MP News: भैया शिवराज सिंह चौहान चले दिल्ली, बोले- सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में होगा बेहतर काम

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मामा की छवि से पहचाने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली से बुलावा आया है। शिवराज आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे। उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा से शाम को मुलाकात होगी। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान दिल्ली जा रहे हैं।

यह सूचना मिलने के बाद विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम करेगी यह माना जा रहा है कि दिल्ली में रविवार को हुई बैठक में शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हुए थे तो उनकी राय सोमवार को पार्टी नेता ले सकते हैं।

Shivraj Singh Chauhan will meet senior BJP leaders including JP Nadda in Delhi, mohan yadav

सीएम को करना पड़ा इंतजार

बता दे 16 वीं विधानसभा का सत्र सोमवार को शुरू हो गया। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को करीब 10 मिनट का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जब शिवराज सिंह चौहान की बात पूरी हुई, तब डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत की।

बता दे पिछले दिनों जेपी नड्डा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका को लेकर मीडिया से कहा था कि हम उनके कद के अनुसार काम देंगे। उनके अनुभव का अच्छे तरीके से उपयोग करेंगे माना जा रहा है कि भाजपा ने शिवराज की नई भूमिका तय कर ली है। नड्डा उनसे इसी बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+