'दिल जलाने की बात करते हो..', मंगेतर अमानत संग कार्तिकेय ने कराया प्री-वेडिंग शूट, ससुर ने शेयर किया वीडियो

Kartikey Chouhan And Amanat Bansal Pre Wedding Shoot: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान जल्द ही शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। कार्तिकेय की 06 मार्च को जोधपुर में अपनी मगेंतर अमानत बंसल के साथ सात फेरे लेंगे। शादी के पवित्र बंधन से ठीक पहले कार्तिकेय और उनकी मंगेतर अमानत बंसल का प्री-वेडिंग शूट का वीडियो सामने आया है।

प्री-वेडिंग के वीडियो में अमानत एकदम 'परी' और बहुत खूबसूरत लगीं रही है। कार्तिकेय और अमानत का यह प्री-वेडिंग का वीडियो वाराणसी में शूट हुआ है। इस वीडियो को खुद अमानत के पिता अनुपम बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ससुर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

Kartikey Chouhan And Amanat Bansal Pre Wedding Shoot

दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा की लहरों और घाटों पर यह वीडियो शूट हुआ है। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग शूट में कार्तिकेय और अमानत बंसल ने बेहद हसीन पोज दिए है, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया है। अमानत की खूबसूरती देखकर आपकी नजरें ठहर जाएंगी।

यह प्री-वेडिंग का वीडियो कुछ दिन पहले शूट किया गया है, जो अब अमानत के पिता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमानत और कार्तिकेय की लव मैरिज दोनों परिवारों की मर्जी से हो रही है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद शिवराज चौहान के बेटे कार्तिकेय का अमानत संग रिश्ता तय हुआ था।

अमानत बंसल, अनुपम बंसल की बेटी है। अनुपम बंसल राजस्थान के रहने वाले है और फेमस शूज कंपनी Liberty के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वहीं, अमानत बंसल के मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। हाल ही में अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में M.Sc की पढ़ाई पूरी की है।

वहीं, कार्तिकेय चौहान अपने पिता शिवराज सिंह चौहान की तरह ही राजनीति में सक्रिय हैं। कार्तिकेय, शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी हैं। फिलहाल, कार्तिकेय की शादी के फंक्शन शिवराज सिंह चौहान के घर पर भी शुरू हो गए हैं और रस्में निभाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने खुद ही अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी परंपराएं और रीति-रिवाज अद्भुत हैं, ये जीवन में उत्साह भरते हैं। लड़के की शादी के समय महिलाओं द्वारा बन्ना गीत गाए जाते हैं, और वैवाहिक जीवन हेतु महिलाएं अपनी शुभकामनाएं देती हैं। हमारे सुपुत्र कार्तिकेय दुल्हा बन रहे हैं।'

आगे लिखा कि आंगन में गूंजते बन्ना गीत केवल स्वर नहीं, युगों से प्रवाहित हमारी संस्कृति की ध्वनि हैं। यह वही मंगल धुनें हैं जो वर्षों से हमारे लोकजीवन को संवारती आई हैं। सचमुच, लोक का आंचल बहुत विस्तृत एवं विशाल है जिसमें हमारी संस्कृति पल्लवित और पुष्पित होती है। बता दें कि इस वीडियो में कार्तिकेय बैठे हुए हैं और महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+