MP News: शिवराज सिंह चौहान की पालतू बिल्ली गबरू ने भी अलग अंदाज में किया वेलकम, स्वागत में लगे 100 मंच
Bhopal shivraj News: केंद्रीय कृषि किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। भोपाल में अपने निवास पर पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान कुछ अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान अपने पालतू बिल्ली गबरू के लिए खुश दिखाई दिए और वीडियो में यह बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अरे कोकिला देखो गबरू कैसे अलग अंदाज में बैठा है स्वागत कर रहा है। शिवराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और पसंद किया जा रहा है।

बता दे शिवराज रविवार को जैसे ही भोपाल पहुंचे, उनका जगह-जगह स्वागत सम्मान किया गया। मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर जमकर फूलों की बारिश भी की शिवराज सुबह दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2:15 पर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे थे इसके बाद उनकी विशाल स्वागत रैली निकाली है। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया की पत्नी का निधन होने से जश्न का कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका।

शिवराज के स्वागत में करीब 100 मंच बनाए
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए राजधानी को खास सजाया गया था पूरा शहर उनके होर्डिंग और पोस्ट से पाट दिया गया था। रेलवे स्टेशन परिसर में भी उनके समर्थकों ने आधार दर्जन से ज्यादा होर्डिंग्स लगाए यहां से वे जिस रास्ते से आए उसे रास्ते पर भी जमकर होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाए गए थे।

रास्ते में करीब 100 मंच बनाए गए। भोपाल के करीब सो संगठन उनके स्वागत के लिए सड़क पर उतरे शिवराज सिंह चौहान के 74 बंगले स्थित घर के बाहर भी मंच बनाया गया था। शिवराज सिंह चौहान की रैली भोपाल की एक नंबर प्लेटफार्म से शुरू होकर संगम टॉकीज, भारत टॉकीज, लील्ली टॉकीज, पुलिस मुख्यालय से होती हुई रोशनपुरा लिंक रोड नंबर एक व्यापम चौराहे से नूतन कॉलेज होते हुए बीजेपी दफ्तर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications