इंडी गठबंधन के नेता डरपोक, बौद्धिक दिवालियापन के शिकार, जानिए शिवराज सिंह चौहान ने ऐसा क्यों कहा

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है।

शिवराज ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं।

Shivraj Singh Chauhan of statement for election 2024 Leader of India alliance And congress is coward

पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।

बता दे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शुक्रवार को मंदसौर और रतलाम लोकसभा पहुंचें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने मंदसौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जावद और नगरी में चुनावी सभाएं की और रतलाम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर के समर्थन में सैलाना और बिरमावल में जनसभा को संबोधित किया।

Shivraj Singh Chauhan of statement Leader of India alliance And congress is coward

कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक हैं

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरू हैं। वो कह रहें हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा। भारत में गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है। वहीं अब सैप पित्रोदा ने कहा कि, भारत के लोग एक जैसे नहीं दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट के लोग चिनियों जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई है, भारत की परंपराओं से कट गई है, इनकी सोच भारतीय नहीं रही है। कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है।

Shivraj Singh Chauhan of statement Leader of India alliance And congress is coward

कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहने घरों में दीपक जला रही थी, युवा नौजवान साथी भगवा पताकाएं लहरा रहें थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था लेकिन एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे, मुहूर्त खराब है। अब जब तक सूरज चांद और ये धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, सोनिया और राहुल गांधी ने कांग्रेस को कलंकित किया था और भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है।

कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीजें देखी जाती हैं, पहला पार्टी कौन सी है, दूसरा प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है और तीसरा हमारा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, मोदी जी हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, धन्नू है, कल्लू है, पन्ना है या जुम्मन हैं कोई नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। ऐसी कांग्रेस और गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते है। पूर्व सीएम ने कहा कि, जब हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियां खरीदने जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। हम मटका और सब्जियां देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देखकर ही चुनेंगे। भाजपा नंबर वन पार्टी हैं और मोदी जी नंबर वन नेता हैं। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+