सेठ कमल नाथ की करोड़ों की दौलत से ज्यादा मेरी बहनों का दिया 1-1 रुपया हर बहन को लखपति बनाना: CM शिवराज

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास आते जा रहे हैं वैसे-वैसे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर होते जा रहे हैं। उन्होंने आज बुधनी में नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे तो नाममात्र के अध्यक्ष हैं। असल में तो भैया-बहन फसल काटते हैं। मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पूरी पार्टी पर कब्जा जमा कर रखा है और आगे की संभावनाएं भी कांग्रेसियों की समाप्त कर दी हैं।

कांग्रेस के कितने गुट - दिग्गी गुट, सेठ कमलनाथ गुट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि, एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर गिरा। सपा, आप, कांग्रेस और कांग्रेस में भी दिग्गी गुट, सेठ कमलनाथ गुट, अरुण यादव और अजय सिंह गुट और न जाने कितने गुट हैं ये तो भगवान ही जाने। उन्होंने कहा कि इनकी आगे की पीढ़ी भी तैयार है और वो टिकट भी बांट देती है। इन लोगों ने कब्जा करके कांग्रेस को निष्प्राण बना दिया है।

Shivraj Singh Chauhan held public meetings by holding road shows in Budhni, Seoni Malwa and Sohagpur

कांग्रेसी नेता जमीनी वास्तविकता से परिचित नहीं

सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि आप ही देखिए उनमें और हममें अंतर क्या है। वो लोग आटे को लीटर में तोलते हैं। धान का खेत काटने पहुंच जाते हैं लेकिन ये पता ही नहीं है कि धान जमीन के नीचे होती है या जमीन के उपर। जमीनी वास्तविकता से परिचित नहीं हैं। हमनें तो बक्खर हांके हैं और ढुली टांग कर उराई भी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मित्र बहुत परेशान रहते हैं। कहते हैं कहां से आ गया ढेड मुट्ठी का। एक बार तो मेरा श्राध्द ही कर दिया। तो मैंने कहा राख के ढेर से भी उठकर खड़ा हो जाऊंगा। अभी तो बहुत काम करना है। हर गाँव को आइडियल, हर खेत को पानी, हर जवान को रोजगार, हर बेटा- बेटी को बेहतर शिक्षा, हर बीमार को इलाज। अपने मध्यप्रदेश को स्वर्ग से भी सुंदर बनाना है।

कांग्रेस में कुछ नेता जेल में और कुछ नेता बेल पर हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस जनता का भल नहीं कर सकती। अब नेताओं की पहचान भी छुपा रहें हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के एक नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को जय-वीरू कहकर बुला रहें हैं, लेकिन जय और वीरू तो जेल से छूट कर आए थे। उन्होंने कहा कि, कुछ नेता जेल में हैं और कुछ कांग्रेस के नेता बेल पर हैं। कांग्रेस के जमाने में नेताओं को कभी जेल नहीं होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कह दिया कि, ना खाउंगा ना खाने दूंगा। इसके बाद सभी कांग्रेसी घबराए हुए हैं। अब जमाना बदल गया है। नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं गड़बड़ की तो नेता भी जेल जाएगा।

बहनों का 1 रूपया करोड़ों की दौलत से ज्यादा है

सीएम शिवराज सिंह चौहान को जनसभाओं के दौरान लाड़ली लक्ष्मियां, बहने और बेटियां चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में 10-20-50 रूपए भेंट कर रहीं हैं। श्री चौहान ने इस आर्थिक सहयोग को लेकर कहा कि, बहनें मुझे चुनाव लड़ने के लिए 10-10 रूपए दे रही हैं, कई बहनों ने तो सिक्के भी दिए। जैसे सबरी के बेर भगवान राम को 56 व्यंजन से ज्यादा स्वादिष्ट लगे थे वैसे ही तुम्हारे एक रुपए कमलनाथ की करोड़ों की दौलत से भी ज्यादा है। अब वो लोग तो सेठ, अरबपति, उद्योगपति गाँव-गली वो क्या जाने मध्यप्रदेश की माटी से उनका क्या लेना देना है, लेकिन अपना तो नरा ही जैत में गढ़ा है। उनको तो पता ही नहीं होगा कि नरा कहाँ गढ़ा है वो तो नरा का मतलब ही नहीं जानते होंगे। ये तो ठहरे परदेशी, चुनाव में आते हैं तब दिखाई देते हैं।

हर बहन को लखपति बनाना है

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी जिंदगी का लक्ष्य है, जनता की जिंदगी बेहतर बनाना। हर बहन को आने वाले 5 सालों में लखपति दीदी बनाउंगा। घर का कामकाज करने के साथ ही जिनकी साल की आमदनी 1 लाख रूपए से ज्यादा हो वह है लखपति दीदी। सेवा करेंगे तो ऐसी करेंगे कि जमाना भी याद रखेगा। उन्होंने कहा कि, मैं जहां से भी गुजरता हूं बच्चे मुझे मामा-मामा कहकर प्यार लुटाते हैं। ऐसा रिश्ता शायद ही किसी नेता का अपनी जनता से होगा। वहीं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा में उमड़े जनसैलाब से अपील करते हुए कहा कि, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, आप सबको शिवराज सिंह चौहान बनकर बुधनी सीट जिताना है, और मध्यप्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।

विकास और जनकल्याण की दृष्टि से बुधनी आगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बुधनी विकास और जनकल्याण की दृष्टि से अग्रणी विधानसभा है। विकास के इन कामों को और भी आगे बढ़ाना है और इसलिए बुधनी में भारतीय जनता पार्टी जरूरी है। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, बुधनी में अगर आप देखेंगे तो यहां देवी लोक बन रहा है। सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पूरे मध्यप्रदेश में एक दौर है। चाहे महाकाल महालोक हो, एकात्म धाम हो, अद्वैत लोक हो, हनुमान जी का लोक हो, चाहे वनवासी राम लोक हो, राम राजा लोक हो, हमने केवल सड़क, स्कूल, पुल, पुलिया, अस्पताल ही नहीं बनाएं हैं बल्कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा को हमारी सनातन संस्कृति को भी आगे बढ़ाने के अनेकों काम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+