शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दी शुभकामनाएं, पढ़ी शानदार कविता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बेटियों के लिए एक शानदार कविता भी पढ़ीं। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कविता पढ़ते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुभकामनाएं! बेटियां गौरव हैं, गर्व हैं और सृष्टि का आधार हैं; ये ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की ध्वजवाहक हैं।
हर वह घर-आँगन धन्य और शुभ है, जिसमें बेटियों की मुस्कान खिलती है। शायद इसीलिए कहते हैं कि बेटे भाग्य से होते हैं, मगर बेटियाँ सौभाग्य से होती हैं। अपनी बेटियों को सशक्त बनायें और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को बचायें।

Shivraj Singh Chauhan

वहीं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश व प्रदेश की समस्त बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं, बेटियों के बिना एक समृद्ध और सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। आइये, आज इस अवसर पर "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" जैसी मुहिम के माध्यम से बेटियों को सशक्त और अधिकार संपन्न बनाने का संकल्प लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+