हर कार्यकर्ता नरेन्द्र सिंह तोमर बनकर मैदान में उतर जाएं: शिवराज सिंह चौहान

आज नवरात्र के पहले दिन हम चुनाव प्रचार का गणेश कर रहे हैं। आप सब लोग 17 नवंबर को BJP को ऐसा समर्थन दें कि 3 दिसंबर को मतगणना के दिन पूरे क्षेत्र में कमल ही कमल खिले। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री, भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व दिमनी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को दिमनी में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं और जनता से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

तोमर को जिताएं, वो इस क्षेत्र में विकास का इतिहास बना देंगे: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं इसे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का सौभाग्य मानता हूं कि नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेता आज इस क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के पास बड़ी जिम्मेदारी है, पूरा प्रदेश देखना है, वे हमारे चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भी हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में दौरे करने हैं। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप सब श्री नरेंद्र सिंह तोमर बनकर चुनाव प्रचार में उतर जाएं और ऐसी जीत दिलाएं कि दुनिया देखती रह जाए। श्री तोमर आपका स्वाभिमान और सम्मान हैं।

Shivraj Singh Chauhan addressed for BJP candidate Narendra Tomar from Dimani assembly constituency

कांग्रेस कर रही लाड़ली बहना योजना को लेकर शिकायत

सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग से हमारी शिकायत कर रही है कि, यह आचार संहिता का उल्लंघन है, मामा चुपके से बहनों के खातो में पैसा डालेगा। लेकिन मैं चुपके से नहीं डंके की चोट पर लाड़ली बहनों के खातो में पैसा डालूंगा। एक करोड़ 32 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रतिमाह देने के साथ कन्याओं की शादी के लिए भी पैसे दे रहे हैं। अभी स्कूटी देना भी मामा ने शुरू किया है। एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से कहा कि आप सब मुझे वचन दो कि प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से तोमर को जिताकर भेजेंगे।

श्योपुर-मुरैना क्षेत्र में विकास के सभी विकास कार्य भाजपा सरकार में हुए हैं - तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री व भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2003 से पहले श्योपुर और मुरैना क्षेत्र में बिजली कभी-कभार आती थी, सड़कें नहीं थीं। इस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, सब भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले मैं यहां चुनाव प्रचार करने आता था, इस बार अलग भूमिका में आप लोगों के मध्य उपस्थित हुआ हूं। भाजपा सरकार ने श्योपुर-मुरैना क्षेत्र में सड़क, बिजली के साथ मेडिकल कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। सौभाग्य योजना के अंतर्गत हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का मामला हो या लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1250 रूपए प्रतिमाह देने का कार्य हो, भाजपा सरकार ने ही किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम किसान सम्मान निधि में 6 हजार रूपए प्रति किसान और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हर किसान को 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का कार्य कर रहे हैं।

मैं आपकी आन, बान और शान बढ़ाने का काम करूंगा

तोमर ने कहा कि पिछले दो चुनाव में आप लोगों ने मुझे प्रत्याशी के रूप में स्वीकार कर सांसद बनाया और इस क्षेत्र के विकास का मौका दिया। इस बार पार्टी ने मुझे फिर दिमनी विधानसभा की जनता की सेवा के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस बार आप मुझे अपना प्रतिनिधि बनाओगे तो मैं आपकी आन, बान और शान को बढ़ाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने प्रदेश का ऐसा विकास किया है कि दूसरे राज्य की सरकारों ने भी मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं की नकल करके अपने राज्यों की जनता का कल्याण कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+