MP News: शिवसैनिकों ने डंडों को पिलाया तेल, वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे प्यार का खेल
Valentine Day 2025 पर प्रेमी युगल एक दूसरे को प्रेम का इजहार कर एक साथ जीने और मरने का वादा करते हैं. वहीं अब प्रेमी युगलों के इस प्रेम पर शिवसेना की नजर पड़ गई है, जहां मध्यप्रदेश के सागर में शिवसैनियों ने वैलेंटाइन-डे को पाश्च्यात संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इन दिन फूहड़ता और अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी युगलों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।
इतना ही नहीं शिवसेना ने प्रेमी युगलों को सबक सिखाने के लिए खास तरह के दंड यानि लड्ठ तैयार किए हैं। वहीं शिव सैनिकों ने प्रेमी जोड़ों को सख्त अल्टीमेटम देते हुए वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता ना करने की हिदायत दी है।

सागर में शिवसेना से जुड़े कुछ लोगों ने सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर प्रांगण में पुजारी-पुरोहितों से वैदिक मंत्रउच्चारण विधि से अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा देने वाले प्रेमी युगलो को सबक सिखाने के लिए लठ्ठो को सरसों का तेल पिलाकर दंडपूजन किया. वहीं शिवसैनिको ने अल्टिमेटम दिया की प्रेमी युगल जहां मिलेंगे उनका कोना-कोना तोड़ देंगे। शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि, पाश्च्यात संस्कृति का प्रतीक बन रहे वैलेंटाइन का विरोध करते आ रहे हैं। इस साल हम फरवरी माह के प्रारंभ से ही वैलेंटाइन डे के प्रतिदिन मनाने वाले दिनों और सप्ताहों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही हमने रेस्टोरेंट और होटल वालों को इसके लिए सख्त चेतावनी दी है।
शिवसैनिकों ने बताया कि, वैलेटांइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों को पहले तो समझाया जाएगा और समझाने पर यदी वह नहीं मानते हैं को उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। इतना ही नहीं शिवसैनिकों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं, जिनमें प्रेमी युगलों को सख्त चेतावनी दी गई है। वहीं अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। बहरहाल, शिवसैनिकों की ओर से दिए गए अल्टिमेटम का कितना असर वैलेंटाइन-डे पर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Valentines Day पर MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में दिखेगा कश्मीर जैसा नजारा












Click it and Unblock the Notifications