Valentines Day पर MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में दिखेगा कश्मीर जैसा नजारा
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तन देखने मिल रहा है, जहां कुछ हिस्सों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ रही है, तो कुछ हिस्सों में सर्द हवाओं की रफ्तार बेहद धीमी नजर आ रही है। इस बीच एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं, जहां 12 से 14 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन देखा जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 12 से 14 फरवरी तक का मध्य प्रदेश का मौसम बदल सकता है, जहां कुछ हिस्सों में बादल छाने की संभावना है, तो वहीं कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 फरवरी के बाद मौसम साफ होने लगेगा, जहां इसके बाद लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं का कहर देखने मिल रहा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। यही कारण है कि, लगातार तापमान में कमी देखने मिल रही है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाएं लौट आई हैं, जहां अबकी बार सर्द हवाएं लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह सर्द हवाओं का कहर देखने मिलेगा, जहां 10 फरवरी तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। वहीं इसके बाद सर्द हवाओं से निजात मिलने की संभावना है, जहां 10 फरवरी के बाद सर्द हवाओं का मौसम लौट जाएगा।
मध्य प्रदेश से अब जल्द ही सर्द हवाओं की रवानगी होने को है, जहां सर्द हवाओं ने विदाई से पहले एक बार फिर से अपना असर दिखाया है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, अलीराजपुर और खंडवा जिले में सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सर्दी का यह आखिरी दौर हो सकता है। यही कारण है की, सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, वेदर डिस्टरबेंस के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम खुला है, जहां मौसम खुलने के बाद सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही तापमान में लगातार गिरावट तर्ज की जा रही है, जहां आने वाले दिनों में इसी तरह तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिसके पीछे वजह पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी।
ये भी पढ़े- MP Weather: लौट आया सर्द हवाओं का दौर, इन जिलों में बर्फीली हवाएं बरपाएंगी कहर












Click it and Unblock the Notifications