MP Weather Update: ये शिमला नहीं... अनूपपुर में ओलावृष्टि का है हाल, IMD का इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम की हैरान करने वाली आंखमिचौनी देखी जा रही है। एक दिन पहले ही अनूपपुर जिले के कई इलाकों में कश्मीर जैसी बर्फबारी का नजारा सामने आया था।
भारी बारिश और ओलावृष्टि से इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। करीब 1 घंटे तक जारी ओलावृष्टि ने सड़कों को सफेद चादर में तब्दील कर दिया। यह हैरान करने वाला नजारा जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों और शिमला की बर्फबारी जैसा था।इससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी मुताबिक पुष्पराजगढ़ विकास खंड के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही जनपद मुख्यालय राजेंद्र ग्राम एवं पवित्र नगरी अमरकंटक में लगातार दोपहर 4 बजे से ओलावृष्टि शुरू हुई। जो कई स्थानों पर 30 मिनट तो कुछ स्थानों पर एक घंटा तक होती रही।
Recommended Video
पुष्पराजगढ़ विकास खंड के ग्राम चरकुमर, गेडीआमा सहित इस क्षेत्र के ग्रामों में बारिश होने के साथ ही एक घंटे तक ओलावृष्टि हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
इसके कारण खेतों में लगी हुई मसूर, चना, गेहूं और सब्जियां पत्थर के साइज के ओले गिरने से पूरी तरह से तबाह हो गई। गेहूं की फसल पर ओलावृष्टि की मार सबसे ज्यादा पड़ी है, जिसके कारण गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
इन जिलों में हुई बारिश
मंगलवार को नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, रीवा और भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी बैतूल, छिंदवाड़ा और मंडला समेत कई जिलों में बड़े-बड़े ओले गिरे। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।जिससे किसानों की टेंशन बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी डिंडोरी-अनूपपुर समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने डिंडोरी, मंडला अनूपपुर और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग मुताबिक इन जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
इन जिलों में बारिश होने की संभावना
शहडोल, उमरिया,सिंगरौली, जबलपुर और सिवनी जिलों में 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नरसिंहपुर, सीधी, कटनी और बैतूल जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रीवा, मैहर और पांढुर्ना जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications