MP News: मुंडन की खुशियां गम में बदली, चंबल नदी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार की मौत
Sheopur News: श्योपुर जिले के एक परिवार बच्चे का मुंडन करने जा रहे चंबल नहर में हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर चंबल नहर में जा पलटी। मृतकों में दो भाई बहन और दो महिलाएं शामिल हैं। चारों आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

हादसा ढोढर थाना क्षेत्र का है। जहां चंबल नहर रोड पर बलावनी और टर्राखुर्द गांव के बीच सूखी चंबल नहर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है।
पुलिस के जानकारी अनुसार खिरखिरी गांव के रहने वाले भूर सिंह माली के बेटे का मुंडन कार्यक्रम श्यामपुर क्षेत्र स्थित टोड़ी वाली माता मंदिर पर होना था। 15 मई को परिवार और रिश्तेदार 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर माता मंदिर के लिए निकले लेकिन इसी दौरान चंबल नहर रोड से गुजरते समय बलावनी और टर्राखुर्द के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखी नहर में पलट गया।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई, घायलों को ढोढर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें जितेन्द्र (10 साल) रचना (16 साल) पूनी बाई (36 साल) और कल्ली माली (30 साल) के तौर पर हुई है।
घटनास्थल पर पहुंची ढोढर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सूचना मिलते ही एसडीएम सहित आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज से लेकर अन्य मदद के लिए आवश्यक निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications