Viral Photos: 45 डिग्री तापमान मासूम के पैरों में पॉलीथिन बनी चप्पल, बेबस मां की तस्वीर में गरीबी
Sheopur News in Hindi: 2000 रुपये के नोट बदलने की छांव के बीच आग बरसती गर्मी में बच्चों के साथ एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही हैं। मामला एमपी के श्योपुर का हैं। गरीबी के थपेड़ों में चप्पल तक खरीदने की हैसियत न रखने वाली

Viral photos: ये गर्म दोपहर, ये आवारगी, भूख का ये बोझ, हम अपने शहर में होते तो घर गए होते..उम्मीद फाजली साहब का ये शेर मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले से सामने आई इस तस्वीर में भी छिपा हैं। भट्टी जैसी तपती सड़क पर तीन मासूम बच्चों के साथ ये मां जा रही हैं।
Recommended Video
बेबसी, गरीबी लाचारी से ढके तन के साथ तन के साथ इस महिला के लिए 45 से 50 डिग्री तपन क्या? हर रोज दोपहर एक बराबर है। साथ में बच्चे तो वो कैसे अपनी ममता को तिलांजलि देती। चप्पल खरीदने पैसे नहीं थे, तो मासूम बेटियों के पैरों में पॉलीथिन पहना दी।
ताकि बच्चों के पैरों को झुलसने से बचाया जा सकें। गरीबी की झांकती यह तस्वीर श्योपुर के मीडिया कर्मी इंसाफ कुरैशी ने अपने कैमरे में कैद की। इतना ही नहीं कुरैशी ने उसे चप्पल खरीदने पैसे भी दिए। अब सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही हैं।

स्थानीय प्रशासन तक भी इस बेबस महिला की खबर पहुंची तो उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। पता चला कि रुक्मणी का पति बीमार रहता है। बेटे और दो बेटियों का पेट भरने वह मेहनत मजदूरी करती हैं।

काम की तलाश में ही वह शहर पहुंची थी। गर्मी में जब उसे यहां काम नहीं मिला वह फिलहाल राजस्थान चली गई है। इंसाफ कुरैशी ने बताया कि रुक्मणी झुग्गी में रहती है। उसके पति संतोष आदिवासी को कैंसर है।
श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा की जानकारी में भी जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने फौरन पीड़ित के इस महिला के घर एक टीम भेजी। बताया गया कि महिला की स्थिति बेहद दयनीय है। जनसुनवाई में उसे बुलाया गया और फौरी तौर पर दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

पति के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी जुटाई जा रही हैं। इलाज संबंधी समुचित प्रबंध भी कराया जाएगा। वहीं शासकीय योजना के तहत घर में राशन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुरैशी की इस संवेदनशीलता की अब हर जगह तारीफ भी हो रही हैं।

कुछ इसी तरह का मामला साल भर पहले इंदौर में भी सामने आया था। जहां हाईकोर्ट चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात डांसिंग कॉप रंजीत ने भीषण गर्मी में गरीब बच्चों की मदद की थी। तेज तपन में नंगे पैर खड़े नहीं रह पा रहे बच्चे को रंजीत अपने जूते पर खड़ा कर लिया था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बाद में बच्चों को रंजीत ने जूते-चप्पल और खिलौने दिलवाए थे।












Click it and Unblock the Notifications