Shahdol मालगाड़ी दुर्घटना के बाद सिंगरौली-कटनी रूट ठप, कई ट्रेनें रद्द, बदले मार्ग, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Shahdol Train Accident Update: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेल हादसा से हड़कंप मच गया। पश्चिम मध्य रेल खंड के कटनी-चोपन रेलमार्ग पर ब्यौहारी छतैहनी स्टेशन के बीच रविवार देर रात यार्ड में कोयले से लोड मालगाड़ी के 6 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए।

जिससे ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। पश्चिम-मध्य रेल के ब्यौहारी-छतैनी स्टेशनों के मध्य मालगाड़ी के डिरेल हो जाने के कारण कुछ गाड़ियों को रद्द और परिवर्तित मार्ग से चलने का फैसला किया गया है।

Shahdol Train Accident Update 1

घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। रेलवे ने तत्परता के साथ क्षतिग्रस्त रेलखण्ड के रीस्टोरेशन का कार्य युद्ध स्तर से किया जा रहा है। शीघ्र ही इस रेलखण्ड पर सामान्य रेल परिचालन चालू करने का काम जारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन की तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

हेल्प लाइन नंबर-0761-2677751 पर फोन करके पैसेंजर जानकारी ले सकते हैं। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से जानकारी अनुसार प्रभावित रेलगाड़ियों की जानकारी इस प्रकार है।

1- सोमवार 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से जाने वाली गाड़ी नंबर 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी।

2- सोमवार 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से जाने वाली गाड़ी नंबर-11652 सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

3- सोमवार 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन बरगवां से रवाना होने वाली गाड़ी नंबर 06624 बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल ट्रेन रेक के आभाव के चलते निरस्त रहेगी।

4- सोमवार 18 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन कटनी से चलने वाली गाड़ी नंबर 06623 कटनी-बरगवां मेमू स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

इसी तरह 17 दिसम्बर 2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी नंबर 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग की जगह वाया धनबाद-चोपन-चुनार-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-कटनी से होकर जबलपुर तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Train Accident: शहडोल में कोयले से लदी मालगाड़ी हादसे का शिकार, पटरी से उतरीं 6 बोगियां, आवाजाही बाधित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+