Shahdol Patwari Murder: 'पापा बेईमान होते तो जिंदा होते', कहते-कहते पटवारी की मासूम बेटी की भर गईं आंखें,VIDEO

Shahdol Patwari Murder Case: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह की 25 नवंबर की रात अवैध रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर जान ले ली।

16 वर्ष तक सेना में रहने के बाद वर्ष 2017 में प्रसन्न सिंह पटवारी बने थे। वे अपने पीछे पत्नी, 4 बच्चे और बूढ़े माता-पिता को छोड़ गए हैं। परिवार वाले सदमे में है। उनके पैतृक गांव बरौं में अंतिम संस्कार किया गया।

Shahdol Patwari Murder Case

ब्योहारी में शनिवार - रविवार की देर रात ट्रैक्टर से कुचलकर रेत माफिया ने उनकी जान ले ली बड़ी बेटी दिया सिंह ने कहा प्रशासन की लापरवाही से उनके पिता की जान गई है। रात में ड्यूटी लंबे समय से लगाई जा रही थी। पुलिस कर्मियों को साथ में नहीं भेजा गया वह घर आने के लिए बोले थे। लेकिन रात में अचानक ड्यूटी लगा दी गई।

Recommended Video

    'पापा बेईमान होते तो जिंदा होते', कहते-कहते पटवारी की मासूम बेटी की भर गईं आंखें

    उनके पिता के साथ जो हुआ वह किसी दूसरे परिवार के साथ ना हो आगे कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों के होते हुए भी पटवारी की ड्यूटी क्यों लगाई गई साथ ही पुलिस कर्मियों को भी नहीं भेजा गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

    मृतक प्रसन्न सिंह के बूढ़े पिता महेंद्र सिंह ने शासन-प्रशासन की नाकामी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि रेत खदानों में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन हो रहा है। खदानों की लीज नहीं हो रही थी और ना ही सुरक्षा की व्यवस्था की गई। पुलिस ने इस मामले में मैहर निवासी ट्रैक्टर ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा 22 वर्ष और वाहन मालिक नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+