MP Weather: एमपी में भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का अलर्ट, जानिए दतिया समेत बाकी जिलों का मौसम
MP Weather Update: भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में फिलहाल हद से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। लोगों के घरों में लगे एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कई जिलों में पारा 40 के ऊपर बना हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ कई जिलों हर रोज बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।
उधर, बीते दिन सागर और पचमढ़ी में बारिश भी हुई। मौसम विभाग अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी थमने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में गर्मी का और कहर देखने को मिलेगी। इसी के साथ ही आज कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

यहां बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से निवाड़ी, दतिया जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई तो वहीं इसके साथ तेज हवाएं आंधी तूफान चलने की संभावना है। जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, सागर, मंदसौर, नीमच, श्योपुर कला, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, दमोह, मैहर, पांढुर्णा, रतलाम, मुरैना, कटनी, पन्ना, छतरपुर जिला में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इस वजह से हो रही बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी वेदर सिस्टम पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी बना है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी है। इन सभी मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी है। जिससे तपिश बरकरार है।
दतिया सबसे गर्म शहर
सोमवार को दतिया में एक बार फिर सबसे ज्यादा तापमान 47.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। सोमवार को दतिया प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रदेश के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 43 से 46.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications