MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर और भोपाल में पारा 10 डिग्री से नीचे, कई जिलों में घना कोहरा
MP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पचमढ़ी में पारा 6 डिग्री तक गिर गया है।
मौसम विभाग अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। वरिष्ठ वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कर दौड़ देखा जा रहा है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है।
प्रदेश के पचमढ़ी शहर में बुधवार को भी रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया, जो कि 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मंडला में 7 डिग्री, उमरिया में 8.1 डिग्री, भोपाल , राजगढ़, जबलपुर में 9.2 डिग्री और मलाजखंड में 9.4 दर्ज हुआ।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो बुधवार को जबलपुर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यहां तापमान सबसे कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 27 डिग्री, इंदौर में 27.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.4 डिग्री और उज्जैन में 29 डिग्री दर्ज हुआ।












Click it and Unblock the Notifications