MP में कड़ाके की ठंड...पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री, भोपाल इंदौर में कोहरा मचाएगा तबाही

Weather in Madhya Pradesh: उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है। कई राज्यों समेत मध्य प्रदेश में भी पारा लागतार गिर रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर में तापमान 10 डिग्री के नीचे जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पचमढ़ी में पारा 5.6 डिग्री तक गिर गया है।

वहीं, आज सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे सड़क से गुजर रहे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब बहुत जल्द कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी।

Weather in Madhya Pradesh

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है‌। इससे आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के 16 जिलों के तापमान में 2.2 डिग्री तक गिरावट दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इसके बाद मंडला में सबसे कम 6.5 डिग्री रात का पारा दर्ज हुआ। वहीं, राजधानी भोपाल में 10.2, इंदौर में 13.2 और उज्जैन में 12.2 तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा बात करें अन्य शहरों की तो 24 घंटे के दौरान सतना 10.6, टीकमगढ़ 10.7, ग्वालियर 10.9, बैतूल 10.5, उमरिया 7.5, जबलपुर 9, नवगांव 8.6, रीवा 9.6 और राजगढ़ में रात का पारा 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मंदसौर में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। सर्द मौसम के चलते लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आ रहे हैं। सर्दी के चलते भगवान के लिए भी गर्म कपड़ों और हीटर का इंतजाम किया गया है।

मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ को रात्री कालीन शयन आरती के बाद कंबल ओड़ाया जा रहा है साथ ही गर्भगृह में हीटर भी लगाए गए हैं। वर्षों से यह परंपरा यहां चली आ रही है।

भक्तों का कहना है कि भगवान को कंबल ओढ़ा कर और गर्भ गृह में हीटर लगाकर यह प्रार्थना की जा रही है कि है प्रभु सर्दी के इस मौसम में प्राणी मात्र के साथ-साथ फसलों की भी रक्षा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+