Serial killer: कोर्ट पहुंचते ही मुकर गया शिवप्रसाद, बोला-मैं निर्दोष हूं, पुलिस झूठा फंसा रही है
सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे पर सागर कोर्ट में आरोप तय हो गए हैं। मामले में कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट में पहुंचते ही बड़े ही शातिराना तरीके से वह खुद को बेकसूर बताने लगा और पुलिस को झूठा बताने लगा।


सागर और भोपाल में चार चौकीदारों की सोते समय हमला कर सिर फोड़कर हत्या करने देशभर में सनसनी फैलाने वाला सीरियर किलर शिव प्रसाद धुर्वे पुलिस की उम्मीद से कहीं ज्यादा शातिर निकला। पुलिस पूछताछ में अपना एक-एक गुनाह कबूल करने वाला शिवप्रसादकोर्ट पहुंचते ही मुकर गया और पुलिस पर ही बउसे झूठा फंसाने का आरोप लगाने लगा। बता दें कि सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे पर सागर में तीन हत्या और एक जानलेवा हमले के मामले में आरोप तय हाे गए हैं। सागर कोर्ट ने सागर के सीरियल किलिंग के मामले में सुनवाई शुरू कर दी है। केस की सुनवाई के लिए से सेंट्रल जेल से कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने जब उसके द्वारा की गई हत्याओं और अपराधों के संबंध में पूछा तो वह बड़े ही शातिराना अंदाज में साफ मुकर गया। उसका कहना था कि मरने वालों से उसकी क्या दुश्मनी है? पुलिस ने मुझे झूठा फंसाया है। मैं तो निर्दोष हूं। मैं जल्द से जल्द कैद से मुक्त होना चाहता हूं।

पुलिस ने दुर्लभतम केस की श्रेणी में रखा
सीरियल किलर को भोपाल से गिरफ्तार होने के बाद सजा दिलाने के लिए शहर के कैंट, मोतीनगर और गोपालगंज थाने ने अलग-अलग हत्याओं व कैंट ने एक हत्या व एक जानलेवा हमले के मामले में उसके खिलाफ चालान पेश किए थे। पुलिस ने इस मामले को दुर्लभतम केस की श्रेणी में रखा है। शिवप्रसाद को कड़ी और बड़ी सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य-सबूत जुटाए हैं। भोपाल में हुई हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
Recommended Video
जेल में डायरी लिखने मांगा पेन व कॉफी
सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने जहां कोर्ट में खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर आरोप जड़ दिए हैं कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। वह बेकसूर है, इधर वह कोर्ट में डायरी लिखने की इच्छा जता रहा है। उसने जेल में डायरी लिखने के लिए पेन और कापी की डिमांड की है। इस मामले में कोर्ट में शासन की तरफ से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक सौरभ डिम्हा ने बताया कि एडीजे द्वितीय शिव बालक साहू की काेर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। अपराधी पर आराेप तय हाे गए हैं। अब गवाही शुरू हाेगी।
भैंसा, आर्ट एंड कामर्स कॉलेज और रतौना में की थी हत्या
जानकारी अनुसार सीरियल किलर शिवप्रसाद धुर्वे ने सागर में सबसे पहले कैंट थाना क्षेत्र में 28-29 अगस्त की रात भैंसा इलाके में कए एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह इसी थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी के सिर पर लोहे का तबा मारकर जानलेवा हमला किया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) की हत्या तो मोतीनगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस उसे सागर में तलाश रही थी और वह भोपाल पहुंच गया था, जहां उसने एक मार्बल बिक्रेता के चौकीदार की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications