ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में मिली गुप्त दीवार, अब मिल सकता है असली ज्योतिर्लिंग

Khandwa News, खंडवा। देश के ख्यात 12 ज्योर्तिलिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर के गर्भगृह में गुप्त दीवार मिली है। मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन खंडवा को पता चला कि वर्तमान में जो ज्योतिर्लिंग है, उसके पास गर्भगृह में एक मंदिरनुमा हॉल भी है। दीवार के पार असली ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान होने पर पुरातत्व विभाग के साथ जिला प्रशासन की टीम खुदाई कर रही है।

Secret wall found in Omkareshwar Jyotirlinga temple Khandwa MP

Omkareshwar Jyotirlinga मंदिर में मिली गुप्त दीवार के अंदर मूल ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान होने के चलते एक साल पहले खुदाई शुरू की गई थी। खंडवा जिला प्रशासन ने थ्रीडी सर्वे के बाद अंदर मुख्य ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान लगाया है। गर्भ गृह का पीछे का हिस्सा सील किया गया है। मौके पर पुलिस बल और सीआरपीएफ तैनात कर दिया गया है। पुरातत्व विभाग के अधिकारी मनीष पंडित के अनुसार पिछले कई महीनों से खुदाई चल रही थी। मंदिर के शिखर के ठीक नीचे शिवलिंग होने का अनुमान 3D सर्वे में मिला था। इसलिए मंदिर के गर्भ ग्रह के पीछे की दीवार की खुदाई शुरू की गई है।

Secret wall found in Omkareshwar Jyotirlinga temple Khandwa MP

खंडवा जिला कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में असल ज्योतिर्लिंग हो सकता है, क्योंकि जो ज्योतिर्लिंग वर्तमान में है। वहां से मंदिर का शिखर काफी दूर है। गुप्त दीवार के पीछे क्या है? इस रहस्य को जानने के लिए दीवार में छोटा सा होल करके कैमरा पहुंचाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+