कभी BJP नेता को थप्पड़ मार चर्चाओं में आईं थीं SDM Priya Verma, अब डीएसपी संग रचाई शादी

कभी BJP नेता को थप्पड़ मार चर्चाओं में आईं थीं SDM Priya Verma, अब डीएसपी संग रचाई शादी

भोपाल, 30 नवंबर: एसडीएम प्रिया वर्मा, कभी राजगढ़ में पोस्टिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता को थप्पड़ मारकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई थी। उस वक्त 'प्रिया वर्मा जिंदाबाद' के साथ उनकी बर्खास्तगी को लेकर हैशटैग ट्रेंड करने लगा था। तो वहीं, एक बार फिर प्रिया वर्मा सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वो किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि अपनी शादी की वजह से।

प्रिया वर्मा ने DSP आशीष संग लिए सात फेरे

प्रिया वर्मा ने DSP आशीष संग लिए सात फेरे

दरअसल, दबंग एसडीएम प्रिया वर्मा ने आशीष पटेल के साथ शादी रचा ली। आशीष पटेल फिलहाल डीएसपी के पद पर तैनात हैं। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार 26 नवंबर को देवास के कन्नौद में सात फेरे लिए है। एसडीएम प्रिया वर्मा ने शादी कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर आते ही उनकी यह तस्वीरें वायरल हो गई।

SDM के रुप में कार्यरत हैं प्रिया वर्मा

SDM के रुप में कार्यरत हैं प्रिया वर्मा

प्रिया वर्मा, मूलरूप से मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के छोटे से मांगलिया गांव की रहने वाली हैं। अभी वो कन्नौद में डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) के रुप में कार्यरत हैं। जबकि आशीष पटेल भी देवास के ही कन्नौद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। प्रिया वर्मा के पिता का नाम महेश किरण है और मां का नाम किरन वर्मा है। प्रिया एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। बता दें, प्रिया वर्मा महज 21 साल की उम्र में डिप्टी कलेक्टर बन गई थीं।

2014 में पास की थी लोक सेवा आयोग की परीक्षा

2014 में पास की थी लोक सेवा आयोग की परीक्षा

साल 2014 में प्रिया वर्मा ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग भैरवगढ़ जेल में बतौर जेलर हुई थी। उसके बाद उनका प्रमोशन हो गया और वो इसके बाद साल 2015 में डीएसपी बन गईं। फिर से प्रिया वर्मा ने 2017 एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और चौथी रैंक हासिल की। उसके बाद डिप्टी कलेक्टर बन गई। बता दें, प्रिया आईएएस बनना चाहती हैं, जिसके लिए वो तैयारी कर रही हैं।

प्रिया वर्मा ने सोशल मीडिया तस्वीर की पोस्ट

प्रिया वर्मा ने सोशल मीडिया तस्वीर की पोस्ट

हाल ही में प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष संग सात फेरे लिए है। शादी की तस्वीरें प्रिया वर्मा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की है। शादी के जोड़े में दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। शादी की तस्वीरों पर करीब 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। 12 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। प्रिया वर्मा ने लिखा है कि इस पल का लंबे समय से इंतजार था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रिया वर्मा ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बीजेपी नेता को थप्पड़ मारकर आई थी चर्चाओं में

बीजेपी नेता को थप्पड़ मारकर आई थी चर्चाओं में

बता दें, यह वही प्रिया वर्मा हैं, जिन्होंने सीएए के समर्थन में रैली कर रहे भाजपा नेता को थप्पड़ मारा था। प्रिया वर्मा का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वक्त प्रिया वर्मा राजगढ़ में बतौर एसडीएम तैनात थीं। प्रिया वर्मा द्वारा भाजपा नेता को थप्पड़ मारने पर शिवराज सिंह चौहान ने ऐतराज किया था। बता दें कि यह घटना जनवरी 2020 की है। उस वक्त मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन था और शिवराज सिंह चौहान तब विपक्ष में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+