MP News: मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम का प्रभु मिलन, भक्तों ने बताए चौंकाने वाले चमत्कार
मध्य प्रदेश के निमाड़ में प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का बुधवार सुबह निधन हो गया। संत सियाराम बाबा ने भट्टियान स्थित आश्रम पर अंतिम सांस ली, जहां 116 साल की उम्र में संत सियाराम बाबा ने देह त्यागा है।
संत सियाराम लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, जहां लगातार उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना उनके भक्तजन कर रहे थे। संत सियाराम बाबा का उपचार आश्रम पर ही चल रहा था, जहां लगातार इंदौर समेत अलग-अलग शहरों से डॉक्टर सियाराम बाबा के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे थे।
Recommended Video

कौन हैं संत सियाराम बाबा?
संत सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले के भट्टियांन में है, जहां वे नर्मदा किनारे तपस्या करते हैं। विगत कई वर्षों से नर्मदा किनारे तपस्या कर रहे संत सियाराम बाबा अपनी योग साधना और अलग-अलग चमत्कारों के लिए जनमानस के बीच काफी प्रसिद्ध है।
संत सियाराम बाबा की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है, जहां इस उम्र में लगातार एक लंगोट पहनकर रोजाना कई घंटे तक रामायण की चौपाई पढ़ते हैं। संत सियाराम बाबा आश्रम में आने वाले भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, सियाराम बाबा की केतली में चाय कभी खत्म नहीं होती।
कुछ दिनों पहले सियाराम बाबा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना माचिस के दीप प्रज्वलित करते नजर आ रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि, बाबा ने कई सालों तक खड़े होकर तपस्या की है। इतना ही नहीं, योग साधना के दम पर मौसम अनुरूप उन्होंने अपने आप को ढाल लिया है।
संत श्री सियाराम बाबा नर्मदा किनारे ग्राम भट्टयान में अपने आश्रम में रहते हैं। माना जाता है कि वे हनुमान जी के परम भक्त है। आश्रम में उन्हें रामचरित्र मानस का पाठ करते हुए देखा जा सकता है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से वे मात्र 10 रुपये दान में लेते हैं, इससे अधिक की राशि देने पर वे लौटा देते हैं।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं संत सियाराम बाबा?, जिनके चमत्कारों ने कलयुग में भक्तों को चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications