MP News: कौन हैं संत सियाराम बाबा?, जिनके चमत्कारों ने कलयुग में भक्तों को चौंकाया

मध्य प्रदेश के निमाड़ में प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है, जहां सियाराम बाबा के स्वास्थ्य को लेकर उनके भक्तों में चिंता है। यही कारण है कि, लगातार सियाराम बाबा के स्वास्थ्य को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाह भी चल रही है।

संत सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले के भट्टियांन में है, जहां वे नर्मदा किनारे तपस्या करते हैं। विगत कई वर्षों से नर्मदा किनारे तपस्या कर रहे संत सियाराम बाबा अपनी योग साधना और अलग-अलग चमत्कारों के लिए जनमानस के बीच काफी प्रसिद्ध है।

Khargone

संत सियाराम बाबा की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है, जहां इस उम्र में लगातार एक लंगोट पहनकर रोजाना कई घंटे तक रामायण की चौपाई पढ़ते हैं। संत सियाराम बाबा आश्रम में आने वाले भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, सियाराम बाबा की केतली में चाय कभी खत्म नहीं होती।

कुछ दिनों पहले सियाराम बाबा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना माचिस के दीप प्रज्वलित करते नजर आ रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि, बाबा ने कई सालों तक खड़े होकर तपस्या की है। इतना ही नहीं, योग साधना के दम पर मौसम अनुरूप उन्होंने अपने आप को ढाल लिया है।

संत श्री सियाराम बाबा नर्मदा किनारे ग्राम भट्टयान में अपने आश्रम में रहते हैं। माना जाता है कि वे हनुमान जी के परम भक्त है। आश्रम में उन्हें रामचरित्र मानस का पाठ करते हुए देखा जा सकता है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से वे मात्र 10 रुपये दान में लेते हैं, इससे अधिक की राशि देने पर वे लौटा देते हैं।

मध्यप्रदेश के खरगोन में संत श्री सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा बाबा के आश्रम से निरंतर संपर्क बनाएं हुए हैं।

ये भी पढ़े- MP News: संत सियाराम बाबा की कैसी है तबियत, स्वास्थ्य को लेकर आया अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+