MP News: कलेक्टर ने जाना संत सियाराम का हाल, क्या स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, जानिए

मध्यप्रदेश के निमाड़ में प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है, जहां सियाराम बाबा का स्वास्थ जानने कलेक्टर आश्रम पहुंचे, यहां कलेक्टर ने सियाराम बाबा का स्वास्थ्य जानने के साथ-साथ व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सियाराम बाबा के निरंतर स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बाद अब उनके भक्तों में खुशी और उत्साह की लहर नजर आ रही है।

संत श्री सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा भट्टयान आश्रम में बाबा की इच्छा के अनुरूप उनके उपचार की व्यवस्था की गई है। इंदौर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी जिला प्रशासन द्वारा भट्टयान आश्रम बुलाया गया था।

Khargone

उनके द्वारा बाबा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। आम जन से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। संत श्री सियाराम बाबा नर्मदा किनारे ग्राम भट्टयान में अपने आश्रम में रहते हैं। माना जाता है कि वे हनुमान जी के परम भक्त है। आश्रम में उन्हें रामचरित्र मानस का पाठ करते हुए देखा जा सकता है। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से वे मात्र 10 रुपये दान में लेते हैं इससे अधिक की राशि देने पर वे लौटा देते हैं।

कलेक्टर शर्मा के प्रयास से इंदौर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम को भी 05 दिसंबर को आश्रम में बुलाया गया है ताकि बाबा का आश्रम में ही बेहतर इलाज हो पाये। डॉक्टर्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा का स्वास्थ पहले से बेहतर है।

संत सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले के भट्टियांन में है, जहां वे नर्मदा किनारे तपस्या करते हैं। विगत कई वर्षों से नर्मदा किनारे तपस्या कर रहे संत सियाराम बाबा अपनी योग साधना और अलग-अलग चमत्कारों के लिए जनमानस के बीच काफी प्रसिद्ध है।

संत सियाराम बाबा की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है, जहां इस उम्र में लगातार एक लंगोट पहनकर रोजाना कई घंटे तक रामायण की चौपाई पढ़ते हैं। संत सियाराम बाबा आश्रम में आने वाले भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, सियाराम बाबा की केतली में चाय कभी खत्म नहीं होती।

ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं संत सियाराम बाबा?, जिनके चमत्कारों ने कलयुग में भक्तों को चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+