मध्य प्रदेश : इंदौर में मेडिकल टीम के बाद देवास में सफाईकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला

मध्य प्रदेश : इंदौर में मेडिकल टीम के बाद देवास में सफाईकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमला

देवास। कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना योद्धाओं पर हमले थम नहीं रहे। इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला देशभर की सुर्खियों में रहा। इसके बाद भोपाल में भी पुलिस पर पथराव हुआ और अब देवास में सफाईकर्मी पर कुल्हाड़ी से हमले की घटना सामने आई है। सफाईकर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवास रैफर कर दिया गया।

Recommended Video

    Madhya Pradesh : Indore में Corona Warriors पर Knife से हमला, Survey करने गई थी टीम | वनइंडिया हिंदी
    Sanitation Worker Attacked in Dewas Madhya Pradesh

    जानकारी के अनुसार घटना देवास जिले के खातेगांव नगर पंचायत की है। यहां दीपक नामक सफाईकर्मी सुबह क्षेत्र में पहुंचा था। सफाई करते हुए वह कोयला मोहल्ले पहुंचा, जहां आदिल नामक युवक से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते ही काफी लोग हाथ में लकड़ी व कुल्हाड़ी लेकर एकत्रित हो गए। सफाईकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। वह रहम की गुहार लगाता रहा, मगर मॉब लिंचिंग का शिकार होने से खुद को नहीं बचा पाया।

    इस दौरान आदिल ने दीपक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दीपक ने बचने की कोशिश की, लेकिन कुल्हाड़ी उसके हाथ में लग गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई। खातेगांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई सज्जन सिंह मुकाती के अनुसार मुख्य आरोपी आदिल को पकड़ लिया गया है, जबकि उसका भाई अभी फरार चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+