दतिया में नायब तहसीलदार पर रेत माफियाओं ने की ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

दतिया में रेत माफिया ने नायब तहसीलदार को ट्रेक्टर से कुचलने की कोशिश की, बाल बाल बचे नायब तहसीलदार

दतिया, 6 जून। दतिया में नायब तहसीलदार पर रेत माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई है। नायब तहसीलदार निर्वाचन में लगी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रेत माफियाओं द्वारा उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। नायब तहसीलदार ने इस बात की लिखित शिकायत उनाव थाने में की है और साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग भी नायब तहसीलदार द्वारा की गई।

deputy tehsildar
ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में मिला था रेत से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली
नायब तहसीलदार अजय परसेडिया दतिया से चुनाव ड्यूटी उनाव पर जा रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में रेत से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली मिला। नायब तहसीलदार ने जब इसे रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चला रहे रेत माफिया ने नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए।
उनाव थाने के नजदीक हुआ मामला
नायब तहसीलदार अजय परसेडिया पर जहां रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की वह स्थान उनाव थाने के नजदीक में ही है। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि खाकी का खौफ रेत माफियाओं के दिल से निकल चुका है। यही वजह है कि थाने के पास रेत माफियाओं ने नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।
पिछले कुछ दिनों से नायब तहसीलदार कर रहे हैं रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से नायब तहसीलदार अजय परसेडिया रेत के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं इसलिए वे रेत माफियाओं के निशाने पर भी आ गए हैं। यही वजह रही कि जब नायब तहसीलदार ने सोमवार को अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन रेत माफियाओं ने नायब तहसीलदार को ही कुचलने की कोशिश की।
नायब तहसीलदार ने उनाव थाने में दिया लिखित शिकायत आवेदन
नायब तहसीलदार अजय परसेडिया ने अपने साथ हुए इस घटनाक्रम की शिकायत उनाव थाने में की है। नायब तहसीलदार ने एक लिखित शिकायती आवेदन थाने में दिया है और कार्रवाई की मांग भी की है। नायब तहसीलदार का कहना है कि वे रेत माफियाओं के सामने झुकेंगे नहीं और लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
चंबल अंचल में रेत माफिया पहले भी कर चुके हैं अधिकारियों पर हमला
चंबल अंचल में रेत माफियाओं द्वारा अधिकारियों पर हमला करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भिंड में एसडीएम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला किया था। मुरैना में भी वन विभाग की महिला अधिकारी पर रेत माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला किया जा चुका है। श्योपुर और दतिया में भी लगातार अधिकारियों पर रेत माफियाओं द्वारा हमला किए जाने की खबरें आती रहीं हैं। समय-समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही है लेकिन रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और यही वजह रही कि सोमवार को नायब तहसीलदार को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+