Sailana Results 2023: कर्ज लेकर चुनाव लड़ने वाले कमलेश्वर ने रचा इतिहास, कांग्रेस-BJP कैडिडेट्स को चटाई धूल
Sailana Chunav Result 2023, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने जबरदस्त वापसी की है। वह अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। लेकिन इस सबसे बावजूद कई बड़े चेहरों को हार का समाना करना पड़ा है। इन सब के बीच एमपी की सैलाना विधानसभा सीट के चुनाव परिणामों ने सभी का ध्यान खींचा है।
सैलाना विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को करीब 4000 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। वहीं इस सीट पर बीजेपी तीसरे स्थान पर रही।

भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार की कहानी काफी दिलचस्प है। कमलेश्वर ने कर्जा लेकर चुनाव लड़ा और चुनाव में बड़े-बड़े महारथियों को धूल चटाकर विधायक की कुर्सी हासिल की है। कमलेश्वर ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत 'गुड्डू' को 4618 वोटों से मात दी।
भारतीय आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार को 71219 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को केवल 66601 वोट ही मिले। भारतीय जनता पार्टी की संगीता चारेल को 41,584 मत मिले। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है।
कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा का चुनाव कर्जा लेकर लड़ा था। उधार लेकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार ने भाजपा और कांग्रेस के अमीर कैंडीडेट्स को चुनौती दी थी। अब इस उधारी के पैसे को चुकाने के लिए उन्होंने समाज से मदद की अपील की है और इसके लिए नोतरा का आयोजन किया है।
कमलेश्वर ने दावा किया है कि चुनाव में उन्होंने 12 लाख रुपए का खर्चा किया। चुनाव में जो भी पैसे खर्च हुए हैं , वे सभी कर्जे के हैं। अब कमलेश्वर चुनाव जीत चुके हैं। उनके चुनाव जीतने की हर ओर चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications