MP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फवारी, ठिठुरने लगा बुंदेलखंड, नौगांव सबसे ठंडा शहर, पचमढ़ी में 4.4 डिसे तापमान

MP Weather Update: देश के पहाड़ी पर जोरदार बर्फवारी के चलते और मैदानी इलाकों तक बर्फीली हवाओं के असर के कारण पारा तेजी से लुढ़क रहा है। मध्यप्रदेश के मैदानी इलाके ठिठुरने लगे हैं। नौगांव दो दिन से प्रदेश में सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया है। यहां पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं पचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबलपुर के मलांजखंड, मंडला और उमरिया में भी पारा 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

MP पचमढ़ी और नौगांव सबसे ठंडे शहर, शीतलहर का असर

मप्र के बुंदेलखंड इलाके का नौगांव प्रदेेश में सबसे ठंडा शहर बन गया है। बीते दो दिन से यहां पारा 6 डिग्री बना हुआ है। उधर दूसरी और पहाड़ों की रानी हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके अलावा मंडला 6.3 उमरिया 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन शहरों में पारा सामान्य से नीचे होने के कारण शीतलहर चल रही हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार जबलपुर के मलांजखंड में भी शीतलहर का प्रकोप है।

ठिठुरने लगा बुंदेलखंड, पारा 6 डिग्री पर
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। नौगांव सहित जबलपुर के मलांजखंड सहित कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव रहा। रीवा, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन व ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, जबलपुर व बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभवना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+