डंपर से कुचलकर 3 लोगों की मौत, गुस्साई भीड़ ने मचाया तांडव

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर में डंपर से कुचलकर तीन लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस घना के बाद से लोग हिंसक हो गए हैं। जगह-जगह तोड़फोड़ की जा रही है। लोगों ने डंपर तोड़ डाला और उसे आग के हलावे करने की कोशिश की, हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने लोगों को रोक लिया।

 Sagar: Three killed in a collision between two vehicles in Motinagar's Dharmshri

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री इलाके में काली डस्ट से भरे डंपर ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल डाला। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना से बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। लोगों को काबू में करने के लिए लाठियां चलानी पड़ी। देर रात तक लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और डंपर के ड्राइवर को बुरी तरह से मारा-पीटा। गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगाने की कोशिश भी की। लोगों का गुस्सा है कि इस सघन आबादी वाले इलाके से दिन-रात तेज रफ्तार में डंपर चलते हैं, बावजूद इस के प्रशासन उसपर कोई कार्रवाई नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+