Sagar News: शहीद राजेश यादव की अंतिम विदाई उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब, 4 साल के बेटे को सौंपा गया तिरंगा

Sagar News: सागर के बंडा क्षेत्रांतर्गत लेह लद्दाख में आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल होकर शहीद हुआ सागर का लाल शुक्रवार को तिरंगे में लिपटकर अपने पैतृक गांव क्वायला पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

बंडा से क्वायला तक 4 किमी सड़क के दोनों ओर हजारों लोग शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए खड़े रहे। हर तरफ भारत माता की जय और शहीद राजेश यादव अमर रहें के जयकारे गूंजते रहे। शहीद सैनिक राजेश यादव को मुखाग्नि 4 साल के बेटे अंश ने दी।

Sagar Thousands of people gathered to bid farewell to martyr Rajesh Yadav 4 year old son

दरअसल, सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला निवासी शहीद सैनिक राजेश यादव लेह में आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हुए थे। इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उनका निधन हो गया। सूचना पर परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे। जहां से हवाई मार्ग के जरिए शहीद राजेश यादव का पार्थिव शरीर भोपाल और भोपाल से सागर लाया गया। सागर से आर्मी के वाहन में शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव क्वायला ले जाया गया। इस दौरान शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। जब तक सूरज चांद रहेगा राजेश तुम्हारा नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज उठे। गांव में शहीद की पत्नी, मां और भाई का रो-रोकर बुला हाल रहा। उन्हें राजेश के निधन का गम भी था और गर्व भी।

राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए गांव में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Sagar Thousands of people gathered to bid farewell to martyr Rajesh Yadav 4 year old son

6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा छोड़ गए शहीद राजेश

शहीद राजेश यादव के चचेरे भाई महेश यादव ने बताया कि शहीद हुए भाई राजेश यादव का 2014 में इंडियन आर्मी में सैनिक के पद पर चयन हुआ था। वे आर्मी की 508 एएससी बटालियन में पदस्थ थे। जिसके बाद उनकी अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग रही। इस समय वे लेह में पदस्थ थे। जहां वे आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हुए थे।

इलाज के दौरान दिल्ली में उनका निधन हो गया। शहीद राजेश यादव अपने पीछे पत्नी और 6 साल की बेटी दिव्या और 4 साल का बेटा अंश को छोड़ गए हैं। उनका एक छोड़ा भाई भी है। परिवार गांव में रहकर खेती करता है। वहां पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल विधायक नरसिंहपुर, वीरेंद्र लोधी विधायक बंडा,हीरा राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष सागर, तरवर लोधी पूर्व विधायक बंडा , हरवंश राठौर, नारायण प्रजापति,सुधीर यादव सागर, दीपक आर्य कलेक्टर सागर,अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर,संदीप सिंह एसडीएम बंडा,शिखा सोनी एसडीओपी बंडा,नासिर फारूकी थनॎा प्रभारी बंडा सहित पूरे बंडा क्षेत्र की जनता श्रद्धांजलि देने पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+