अफसर की कार में सांप! मचा हड़कंप, इंजन से लिपटकर बैठे थे नागराज

सिविल लाइन-कलेक्टोरेट इलाके में कोबरा और घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांपों का बसेरा है। जब-तब सांप निकलते रहते हैं। बीते रोज एक घोड़ा पछाड़ सांप कार के इंजन में घुस गया था। हालांकि बाद में उसे काबू में कर लिया गया।

अफसर की कार में घोड़ा पछाड़, सांप की दुम पकड़कर खींचना पड़ा


जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर खड़ी अफसर की कार में एक खतरनाक घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया। सांप को सड़क पार कर दूसरी तरफ जाते देख लोगों ने हटाने का प्रयास किया, लेकिन सागर कार के नीचे से होते हुए इंजन में घुस गया। कार मालिक आए तो हड़कंप मच गया। बाद में स्नेक कैचर को बुलाया गया, करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद बोनट खोलकर सांप को दुम से पकड़कर खींच लिया गया।
अफसर की कार में घोड़ा पछाड़, सांप की दुम पकड़कर खींचना पड़ा

Recommended Video

      अफसर की कार में सांप! मचा हड़कंप, इंजन से लिपटकर बैठे थे नागराज

      शहर के सिविल लाइन के कचहरी रोड पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पास शुक्रवार की शाम एक कार में सांप घुस गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर को दी, जिसके बाद उसने कार के बोनट में घुसे करीब चार फीट लंबे जहरीले सांप को काबू कर उसे बाहर निकाला। स्थानीय मदन यादव ने बताया कि वह रास्ते से जा रहे थे, इसी दौरान एक सांप रोड क्रास कर दूसरी तरफ जा रहा था। उसे भगाने का प्रयास किया तो कार के नीचे घुस गया। टायर के पास से होता हुआ, इंजन के नीचे चला गया था।

      इंजन के तारों में लिपटकर दुबका था सांप
      दरअसल शाम करीब चार बजे नगरीय निकाय विभाग के संभागीय कार्यालय में आए अधिकारी ने अपनी कार को सड़क किनारे पार्क किया था। कार के पास वहां से गुजर रहे लोगों ने सांप को देखा। उन्होंने सांप को वहां से भगाना चाहा, लेकिन सांप कार के नीचे से उसके अंदर जा घुसा। कार में सांप की सूचना के बाद वहां पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर को दी, जिसने मौके पर पहुंच कर कार का बोनट खोला और वहां छिपे सांप को काबू कर पकड़ लिया। तब कहीं जाकर कार लेकर आए अधिकारी ने राहत की सांस दी। स्नेक कैचर असद खान ने बताया कि कार से पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है, जो कि दूसरे जीवों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+