WWE में पहलवानों को धूल चटाएगा इंदौर का 21 साल का रेसलर, द ग्रेट खली से ली है ट्रेनिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रेसलर सागर नामा उर्फ बेन जैक्स जल्द ही वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में दुनिया के दिग्गज पहलवानों के साथ लड़ते नजर आएंगे। सागर का डब्लूडब्लूई के लिए सलेक्शन हो गया है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले रेसलर सागर नामा उर्फ बेन जैक्स जल्द ही वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में दुनिया के दिग्गज पहलवानों के साथ लड़ते नजर आएंगे। सागर का डब्लूडब्लूई के लिए सलेक्शन हो गया है। 21 साल के सागर ने दुनिया में अपना नाम कर चुके द ग्रेट खली से प्रोफेशनल रेसलिंग की ट्रेनिंग ली है और अब जल्द ही वो अमेरिका में कुश्ती की बारीकियां सीखेंगे।

डब्लूडब्लूई के लिए हुआ सलेक्शन
इंदौर के सागर नामा को लोग बेन जैक्स के नाम से भी जानते हैं। सागर सिर्फ 21 साल के हैं लेकिन उपलब्धियां इतनी बड़ी हैं कि क्या बताएं। सागर का वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानि की डब्लूडब्लूई के लिए सलेक्शन हो गया है। अब वो ट्रेनिंग के लए अमेरिका जाएंगे, जिसकी शुरुआत सितंबर से होगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
सागर नामा ने द ग्रेट खली से कुश्ती की बारीकियां सीखी हैं। सलेक्शन के बाद सागर ने अपने गुरू खली संग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साभ भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें डब्लूडब्लूई के लिए शुभकामनाएं दीं। पिछले दो साल से सागर जालंधर के कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेमेंट में प्रोफेशनल रेसलिंग सीख रहे हैं। यहां पर सागर 6 महीने में 30 मैच खेल चुके हैं, जिसमें से 20 से ज्यादा में उन्होंने जीत दर्ज की है।

खली को अपने शिष्य पर पूरा भरोसा
सागर अपनी ट्रेनिंग पर खास ध्यान दे रहे हैं और इसलिए जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं। सागर को कुश्ती सिखाने वाले खली भी उनसे काफी प्रभावित हैं। खली को सागर पर पूरा भरोसा है कि वो डब्लूडब्लूई में देश का नाम जरूर रोशन करेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications