केंद्रीय विवि में हनुमान चालीसा पढ़ने पर पेशी, छात्र बोले- परिसर में तीन मंदिर, भावनाएं कैसे आहत हुईं
सागर, 22 जुलाई। शिक्षा के मंदिरों में धर्म को लेकर तकरार और बवाल मचा हुआ है। मप्र के सीहोर में एक निजी शिक्षण संस्था में हनुमान चालीसा पाठ विवाद के बाद अब मप्र के सागर स्थित डॉ. हरीसिंंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो छात्रों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। मामला सामने आने के बाद प्रबंधन ने कमेटी बनाकर जांच प्रारंभ करा दी। गौरतलब है कि विवि के गणित विभाग के गार्डन में दो छात्रों द्ववारा हनुमान चालीसा पाठ करने का मामला सामने आया था, हालांकि छात्रों पर फिलहाल तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मप्र के सीहोर में बीते दिनों धार्मिक गतिविधि की खबरों के बाद बीते दिनों सागर में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो छात्रों द्वारा परिसर में हनुमान चालिसा पाठ करने का मामला सामने आया था। प्रबंधन तक जैसे ही सूचना पहुंची तो इस मामले में जांच बैठा थी। छात्रों को नोटिस जारी कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने पेशी करना पडी।
विवि परिसर में पांच मंदिर, हमारे पाठ से भावनाएं कैसे आहत
विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों छात्रों की पेशी कर हनुमान चालीसा पाठ करने पर सवाल-जवाब किए थे। सवाल था हनुमान चालीसा पाठ करने के पीछे क्या उद्देश्य था, आप दोनों को हनुमान चालीसा आता है, विवि परिसर में धार्मिक गतिविधि प्रतिबंधित है। इस पर छात्रों ने खुलकर अपनी बात रखी और बोले विवि परिसर में ही पांच मंदिर स्थित हैं। किसी की भावनाएं आहत करने के लिए हमने पाठ नहीं किया। बचपन से पाठ कर रहे हैं। विवि परिसर में धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी।
कमेटी के सामने पेशी के दौरान दर्जनों छात्र एकत्रित
प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने जब हनुमान चालीसा पाठ करने वाले दोनों छात्रों की पेशी हो रही थी, उसकी जानकारी लगते ही उनके सहपाठी व अन्य छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर एकत्रित हो गए। जब प्रबंधन और जांच कमेटी को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने दोनों छात्रों को बाहर भेजकर अपने सहपाठियों को समझाने के लिए बाहर भेजा, समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।









Click it and Unblock the Notifications